11वीं के छात्र की सूजा से 25 वार कर हत्या, तीन आरोपी अरेस्ट

Update: 2016-12-05 08:01 GMT

नई दिल्ली: दक्षिण पूर्वी के संगम विहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल के लड़के की बड़ी बेहरमी से बर्फ काटने वाले सूजे से 25 बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक फिरोज एक मोटर मिस्त्री था। पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

क्या था मामला?

-फिरोज के अलावा परिवार में उसके माता-पिता और दो बहनें हैं।

-फिरोज 11वीं में पढ़ता था।

-पुलिस के मुताबिक यह वारदात सुबह करीबन 4 बजे की बताई जा रही है।

-पुलिस को फिरोज के लापता होने की खबर मिली थी।

-लापता फिरोज को ढूंढें जाने पर वह खून से लथपथ पार्क में मिला।

-मौके पर पहुंची पुलिस ने फिरोज को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

-शरीर पर सूजे के कई निशान पाए गए हैं।

-सूत्रों की माने तो यह मामला अासपी रंजिस का बताया जा रहा है।

-पुलिस कारोबार और प्रेम प्रसंग को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का घिनौना खेल

-सीसीटीवी में हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कई अहम सुराग मिले हैं।

-इसमे चार लोग फिरोज से हाथापाई करते नजर आ रहे है।

-फुटेज में तीन-चार लड़के फिरोज से हाथापाई करते दिख रहे हैं।

-यह फुटेज रात करीब 11.35 बजे की बताई जा रही है।

-हत्या में शामिल तीन युवकों की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Tags:    

Similar News