Etah Crime News: फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Etah Crime News: एटा जिले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बढेरा में आज रात 20 वर्षीय आरती चौहान ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Report :  Sunil Mishra
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-08-12 10:23 GMT

फांसी की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Etah Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) जिले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बढेरा में आज रात 20 वर्षीय आरती चौहान ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात 23 वर्षीय अरविंद चौहान की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिसकी मौत की जांच चल रही है।

आपको बताते चलें कि 23 वर्षीय अरविंद चौहान की शादी पास के ही गांव बढेरा निवासी 20 वर्षीय आरती चौहान से हुई थी। शादी में विदा होकर आने के बाद दूसरी बार वह अपने मायके में एक शादी में शामिल होने गयी थी। उसके बाद वह आज तक अपनी ससुराल वापस नहीं आई।

मिली जानकारी के मुताबित अरविंद के परिजनों ने कई बार गांव बढेरा जाकर आरती से बात की थी। लेकिन लड़की के पिता अशोक पाल सिंह ने विदाई नहीं की। लड़की के पिता चाहते थे कि लड़का ससुराल में घर जमाई बन कर रहे।

फांसी की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

थाना प्रभारी ने बताया पति पत्नी में अच्छे संबंध नहीं थे

मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जगदीश चन्द्र ने बताया कि पति-पत्नी में शादी के बाद से ही सम्बन्ध अच्छे नहीं थे। वह पौने दो साल से ससुराल नहीं आई जब की अरविंद इस पौने दो साल में 11 महीने अपने घर पर छुट्टी पर रहा इस बीच उसने भी कई बार आरती को ससुराल लाने का प्रयास किया किंतु वह नहीं आई।

पति की मौत के बाद ससुराल आई पत्नी  

बीते दो दिन पूर्व भी वह पति की मौत की सूचना के बाद जब शव गांव में आ गया। तब उसकी पत्नी ससुराल आई। लेकिन परिजनों व गांव वालों ने उसे मृतक अरविंद का चेहरा उसको देखने नहीं दिया। और वापस कर दिया। आज गुरुवार को उसने बंद कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन साल पहले हुई थी दोनों की शादी

पोस्टमार्टम ग्रह पर आरती का शव लेकर आए मृतिका के भाई दुष्यंत कुमार ने बताया कि हमारी बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व विजौरी में राजकुमार सिंह चौहान के लड़के अरविंद चौहान के साथ हुई थी। शादी के बाद से यह लोग आरती को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। इसलिए हम उसे अपने घर वापस ले आये। तभी से मृतक आरती यह हमारे घर पर थी। लड़का भी लड़की से बात नहीं करता था। चार दिन पूर्व उसने भी राजौरी में सुसाइड कर लिया।

मृतक के भाई ने मृतक पति पर पत्नी को परेशान करने का लगाया आरोप

मृतक के भाई ने आगे बताया कि लड़का जब भी फोन करता था। तो वह कहता था कि मैं तुझे नहीं रखूंगा तू सुंदर नहीं है। तेरी सकल मुझे पसंद नहीं है। मैं तुझे तलाक दे दुंगा। आदि घर वाले भी अरविंद को भी परेशान करते थे। जिस कारण उसने चार दिन पूर्व फांसी लगा ली।शादी में हमने 20 लाख रुपये खर्च किए थे। फिर भी यह लोग उसे और दहेज लाने के लिये परेशान करते थे।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जगदीश चन्द्र ने बताया कि पुलिस घटना के पीछे के कारण जानने का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही स्थति स्पष्ट हो जायेगी।

Tags:    

Similar News