Ghaziabad Crime News: घर में घुसकर सनकी चाकू से महिलाओं पर कर रहा हमला, 14 घंटों में दो वारदातें, दहशत में महिलाएं

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद जिले में एक सनकी की ऐसी करतूत सामने आई है। जिसके बाद घर में रहने वाली महिलाएं भी दहशत में है।

Report :  Bobby Goswami
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2021-09-03 23:56 IST

हमले में घायल महिला की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक सनकी की ऐसी करतूत सामने आई है। जिसके बाद घर में रहने वाली महिलाएं भी दहशत में है। 14 घंटे के भीतर गाजियाबाद में घर में मौजूद 2 महिलाओं पर चाकू से हमला किया गया है। हमला करने वाले की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि यह कोई सनकी है। जो घर में घुसकर महिलाओं के चेहरे को चाकू से बिगाड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है। इस घटना की खबर जैसे ही महिलाओं को लगी है। वह डरी हुई हैं। आइए जानते हैं कौन से इलाके में इस सनकी ने फिलहाल वारदात अंजाम दी हैं।

पहला मामला गाजियाबाद के महाराजपुर इलाके में सामने आया है

सबसे पहला मामला गाजियाबाद के महाराजपुर इलाके का सामने आया है। यह इलाका लिंक रोड थाना क्षेत्र में है। जहां पर शहनाज नाम की महिला पर शुक्रवार की सुबह तड़के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू महिला के सिर में घोंपा गया। जिसके बाद वह घायल हो गई। और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी हालत अब ठीक है। उन्होंने पुलिस को बयान दिया कि सोते समय उन पर हमला हुआ। घर में पति मौजूद नहीं थे। आरोपी घर में कैसे दाखिल हुआ यह भी नहीं पता चल पाया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

मामले की छानबीन करती पुलिस 


शुक्रवार की शाम को ही आरोपी ने दूसरी वारदात को भी अंजाम दे दिया

लेकिन इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी पुलिस जुटा नहीं पाई थी। उससे पहले ही शुक्रवार की शाम को दूसरी वारदात हो गई। इसी इलाके में एक अन्य घर में घुसे आरोपी ने दूसरी महिला के चेहरे पर हमला कर दिया। यह महिला काफी ज्यादा डरी हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह किसी सनकी की करतूत है। जिस से जुड़ा सीसीटीवी भी पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है।

अन्य महिलाओं को बना सकता है शिकार

माना जा रहा है कि आरोपी किसी सनक का शिकार है। उसके पकड़े जाने के बाद ही वारदात के पीछे का कारण साफ हो पाएगा। दोनों ही महिलाओं की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। शक है कि कहीं किसी अन्य महिलाओं को आरोपी शिकार ना बना दें। ऐसे में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। और इलाके में पुलिस तैनात की गई है। दोनों ही हमले जिस चाकू से किए गए हैं, वह उसी घर से उठाए गए थे,जिस घर में महिला रहती हैं। दोनों महिलाएं एक दूसरे को नहीं जानती हैं।

Tags:    

Similar News