दलित महिला ने किया छेड़छाड़ का विरोध, दबंगों ने खिड़की से लगा दी आग

Update: 2016-03-06 12:42 GMT

सहारनपुर: बड़गांव थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक दलित महिला और उसके दो बच्चों पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। महिला का कसूर बस इतना था कि उसने गलत नियत से आए दबंगों के कहने पर घर का दरवाजा नहीं खोला था। इससे झुल्लाए दबंगों ने खिड़की से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। तीनों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

-बड़गांव थानाक्षेत्र के शिमलाना गांव में नीटू पत्नी मोनिका व बच्चों के साथ रहता है।

-बीती रात दलित महिला मोनिका अपने बेटे लक्की(5) व हैप्पी(2) के साथ घर में सो रही थी।

-गांव के दबंग प्रमोद, बीरपाल और संजू ने देर रात महिला के घर गए।

-उन्होंने उससे दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया।

- महिला ने आरोप लगाया कि दरवाजा न खोलने पर दबंगों ने उसे गालियां दी।

-झुल्लाए दबंगों ने खिड़की से मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

-इससे महिला और उसके दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

-परिजनों ने पीड़ितों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

एसपी देहात जगदीश प्रसाद शर्मा ने कया कहा?

-घटना में नामजद एक आरोपी प्रमोद को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

-रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News