jhansi crime news: थानों में पीड़ितों की नहीं हो रही सुनवाई, एसएसपी कार्यालय में लगती है भीड़

झांसी में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रेप, अश्लील वीडियो बनाने की वारदातें होती नजर आ रही है। साथ ही थानों में पीड़ितों की सुनवाई तक नहीं हो रही हैं।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-20 07:21 GMT

झांसी के इन थाना क्षेत्रों में छेड़छाड़ घटनाएं ज्यादा: कांसेप्ट इमेज- सोशल मीडिया

jhansi crime news: उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी के कई थाना क्षेत्रों से छेड़छाड़, रेप, अश्लील वीडियो बनाने की ख़बरें आई हैं । योगी सरकार में जहां महिलाओं को सुरक्षित माना जाता था। वह उल्टा नजर आ रहा हैं, क्योंकि छह माह बाद विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। यही कारण है कि अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रेप, अश्लील वीडियो बनाने की वारदातें झाँसी में होती नजर आ रही है। साथ ही थानों में पीड़ितों की सुनवाई तक नहीं हो रही हैं, क्योंकि थानेदार कहीं चेकिंग में व्यस्त नजर आता है या फिर दूसरे कामों में। इस कारण पीड़ितों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दस्तक देना पड़ रही है।

रक्सा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की अपने परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। लड़की के अनुसार पिछले दिनों वह लघुशंका करने घर से बाहर निकली थी, तभी पहले से घात लगाए एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसे एक स्थान पर ले जाकर उस पर शादी करने का दबाब बनाया। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर कार्रवाई की मगर शेष आरोपी अभी भी पकड़ से दूर हैं। विपक्षीगण राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की मांग की है।

साहब, पत्नी के रिश्तेदार से हैं अवैध संबंध, इसलिए छोड़ा घर

सकरार थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उसकी पत्नी के अपने रिश्तेदार से अवैध सम्बंध है। इसका वह विरोध करता है। पिछले दिनों उसने अपनी पत्नी को अपने प्रेमी से मोबाइल पर फोन करते हुए पकड़ लिया था। जिसको लेकर उसकी पत्नी घर से जेवरात और नकदी लेकर चली गई। इसके बाद एक पंचायत हुई। जिसमें उसे बुलाया गया। जहां पत्नी के प्रेमी ने उसकी बेटी को घर में बुलाकर उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। जिसका वहां विवाद हो गया।

इसके बाद उसे मारपीट कर वहां से भगा दिया। परेशान होकर पीड़ित ने थाने की पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई। थाने से उसे भगा दिया गया। शिकायती पत्र के माध्यम से उसने कार्रवाई की मांग की है।


अश्लील वीडियो बनाकर किया शोषण

नवाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पिछले महीनों वह अपने माता-पिता के साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में मायके गई थी। जहां 1 मई को उसके रिश्तेदार ने उसे हाइवे किनारे एक स्थान पर बुलाया। विश्वास में आकर वह उसके पास चली गई। इसके बाद वह उसे शहर कोतवाली क्षेत्र में पंचवटी मोहल्ले के एक मकान पर ले गया। जहां तमंचे के बल पर उसका बलात्कार किया। इसके अलावा उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

4 मई को नशे की दवा खिलाकर उसे वह जयपुर ले गया। जहां एक मकान में 25 दिन तक रखकर शारीरिक शोषण किया। किसी प्रकार वह अपने भाई की मदद से उसके चंगुल से बचकर भागी। इसके बाद हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत थाने में की मगर पुलिस से उसे न्याय नहीं मिला। एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की मांग की है।

Tags:    

Similar News