Kannauj Crime News: देवर ने किया भाभी का शारीरिक शोषण, शादी का झांसा देकर फंसाया

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक चचेरे देवर ने अपने प्रेम जाल में भाभी को फांस लिया। फिर उसने शादी करने का झांसा देते हुए भाभी से तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-07 06:27 GMT

देवर ने किया भाभी का शारीरिक शोषण: कांसेप्ट इमेज- सोशल मीडिया  

Kannauj Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक चचेरे देवर ने अपने प्रेम जाल में भाभी को फांस लिया। फिर उसने शादी करने का झांसा देते हुए भाभी से शारीरिक संबंध बना लिए। जिसके बाद अब उसने शादी से इनकार कर दिया है। इस बात से परेशान पीड़िता अब न्याय के लिए पुलिस से शिकायत करने पहुंची। जहॉ पीड़िता ने सीओ को एक शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

आपको बताते चलें कि विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के महमूदपुर खास गांव की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायती प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि तीन साल से उसका चचेरा देवर उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। अब जब वह उसके बच्चे की मां बन गई। तब उसने शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने न्याय के लिए पहले विशुनगढ़ थाने में शिकायत की है, लेकिन जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी को अपनी आपबीती सुनाते हुए एक शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता का पति मानसिक रूप से बीमार है

क्षेत्राधिकारी से शिकायत करने पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार रहने लगा। ऐसे में उसके चचेरे देवर ने उसकी मदद के बहाने अपनी नजदीकियां बढ़ा ली और फिर उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ते हुए शारीरिक सम्बन्ध स्थापित हो गये। जिसके बाद चचेरे देवर ने उसको शादी का भरोसा दिलाकर उसका तीन साल से लगातार शारीरिक शोषण किया और अब वह शादी करने से साफ इनकार कर रहा है।

Tags:    

Similar News