यूपी: KGMU के डॉक्‍टरों ने जोड़ा लड़की का हाथ, सिरफिरे ने दिया था काट

उत्तर प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार बनी तो महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी बड़ी बातें की गई। 'एंटी रोमियो स्कवॉड' भी बनाया गया। लेकिन धीरे धीरे ये भी फ्लॉप हो गया। अब भी बदमाश प्रदेश भर में खुलेआम घूम रहे हैं। राजधानी लखनऊ से करीब सवा सौ

Update: 2017-08-24 12:09 GMT

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार बनी तो महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी बड़ी बातें की गई। 'एंटी रोमियो स्कवॉड' भी बनाया गया। लेकिन धीरे धीरे ये भी फ्लॉप हो गया। अब भी बदमाश प्रदेश भर में खुलेआम घूम रहे हैं। राजधानी लखनऊ से करीब सवा सौ किलोमीटर दूर लखीमपुर खीरी में एक सिरफिरे ने बीच सड़क पर लड़की का हाथ काट दिया।

क्या है मामला?

- मामला लखीमपुर के बाबू सर्राफ नगर मोहल्ले का है।

- जहां बुधवार 23 अगस्त को एक सिरफिरे युवक ने लड़की पर तलवार से हमला कर दिया।

- वो चीखने लगी। उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया।

- इसके बाद आरोपी ने उसका हाथ काट दिया और भागने लगा।

- जब आरोपी भागने लगा तब कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

- आरोपी युवक का नाम रोहित चौरसिया बताया जा रहा है।

20 म‍िनट बाद पहुंची पुलिस

- घटना की सूचना पुल‍िस को दी गई, लेक‍िन करीब 20 म‍िनट बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

- इसके बाद पीड़िता को पुल‍िस ने डि‍स्ट्रि‍क्ट हॉस्पिटल में एडमि‍ट कराया, गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

- घटना की जानकारी पर कई पुलिस अफसरों के अलावा डीएम भी मौके पर पहुंचे।

एसएचओ दीपक शुक्ला ने बताया, ''लड़की को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी लड़के से पूछताछ की जा रही है। मामले में डीएम आकाशदीप ने बच्ची के परिवार को आर्थिक मदद देने की भी बात कही है।''

KGMU में हो रहा इलाज

- पीड़िता का इलाज राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज(KGMU) में हो रहा है। जहां के डॉक्टर्स ने पीड़िता का हाथ ऑपरेशन के बाद जोड़ दिया है।

विपक्ष पार्टियां कर रही भाजपा पर वार

हादसे के बाद से ही विपक्षी पार्टियां योगी सरकार को फ्लॉप बताने में जुट गईं हैं। आइये जानते हैं क्या क्या बोली पार्टियां?

मंत्री ने की मुलाकात

मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पहुचकर यूपी की कैबिनेट मिनिस्टर रीता बहुगुणा जोशी ने पीड़ित लड़की का हाल चाल जाना और पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना को लेकर सीएम बहुत दुखी हैं। लड़की की सर्जरी सफल रही है। हमे उम्मीद हैं कि लड़की जल्द ठीक हो जाएगी। लड़की अब होश में है। सरकार ने लड़की के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

लखीमपुर की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज ने एक हेल्पलाइन नंबर शुरू की है। प्रदेश में अगर दुर्घटनावश किसी के शरीर का कोई अंग कट जाता है, तो इस हेल्पलाइन नंबर 9415200444 के ज़रिए मेडिकल कॉलेज पीड़ित की मदद करेगा।

योगी सरकार आने के बाद ऐसी अनग‍िनत घटनाएं हो रही हैं: सपा

- सपा नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा, ''ये सारी जघन्य घटनाएं हैं। लखीमपुर में लड़की का हाथ काट दिया गया तो बलिया में गला रेत दिया गया। सरकार का एंटी रोमियो स्क्वाॅड पूरी तरह से फेल है। हमारी सरकार में 1090 ज‍िस तरह एक्ट‍िव था, तब ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं।''

- ''महिला सुरक्षा के नाम पर योगी सरकार फेल है। ऐसी एक नहीं, हर रोज अनगिनत घटनाएं यूपी में हो रही हैं। कुछ सामने आ जाती है -कुछ दबा दी जाती हैं।''

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या बोली कांग्रेस...

लॉ एंड ऑर्डर में योगी सरकार फेल- कांग्रेस

- कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन द्विजेंद्र त्रिपाठी ने कहा, ''बीजेपी जब सरकार में नहीं थी तो लॉ एंड ऑर्डर पर तंज किया करती थी। आज उसी पार्टी की सरकार में क्र‍िम‍िनल्स सुरक्षित हैं और दूसरा वर्ग असुरक्षित है।

निडर हो गए हैं अपराधी- बसपा

- बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा, ''हमारी पार्टी इस घटना की निंदा करती है। इससे साबित हो गया है कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले में सपा के बाद अब बीजेपी भी फेल हो गई है।

- अपराधियों में डर नहीं रह गया है। लॉ एंड ऑर्डर का कड़ाई से पालन सिर्फ मायावती की सरकार में होता है।''

 

Tags:    

Similar News