जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग, 1 की मौत, 4 घायल

Update: 2018-02-28 12:29 GMT

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों मे जमकर फायरिंग हुई। ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए, जिसमे दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना बंडा थाना के गज्जू खेङा गांव की है। यहां के रहने वाले भूपराम का रिश्तेदार विरेन्द्र से विवाद चल रहा था। दोनो के बीच विवाद दो एकड़ जमीन का बताया गया है। आज भूपराम और उसके दो बेटे राजीव और संजीव खेत पर काम कर रहे थे।

दूसरा पक्ष विरेन्द्र के साथी खेत पर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जब भूपराम और उनके बेटे ने अपनी जान बचानी चाही लेकिन दूसरे पक्ष ने घेरकर राजीव के उपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूपराम और उसके बेटे संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए।

हालांकि इस फायरिंग मे दो दूसरे पक्ष के लोग भी मामूली रूप से घायल हुए है। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हे। गांव मे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीँ मृतक परिजनों की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, उसका रिश्तेदार विरेंद्र से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। आज जब भूपराम और उनके बेटे खेत पर काम करने आए तो उनके ऊपर विरेन्द्र के साथियों ने हमला कर दिया। उनलोगों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाई जिससे राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए।

वही एसपी ग्रामिण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि जमीनी विवाद मे दो पक्षों मे जमकर फायरिंग हुई है। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए है घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News