Mahoba Crime News: छेड़छाड़ के बाद आरोपी के परिवार ने महिला को जिंदा जलाया, दहशत में पूरा गांव

Mahoba Crime News: महोबा जिले में छेड़छाड़ से पीड़ित महिला को आरोपी के दबंग परिजनों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

Report :  Imran Khan
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-08-15 09:00 GMT
जलाने की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Mahoba Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba) जिले में छेड़छाड़ से पीड़ित महिला को आरोपी के दबंग परिजनों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 90 फीसदी जल चुकी महिला को इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन पीड़ित महिला की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पाते ही एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस घटना से महिला के परिजनों में दहशत है तो वही पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।


यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है। जहां कुलपहाड़ कोतवाली अंतर्गत ठठेवरा में दबंगों की ऐसी दबंगई सामने आई जिससे हर कोई दंग रह गया। दिनदहाड़े शौच क्रिया कर लौट रही महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। जिंदा जली महिला को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी 

दरअसल यह पूरा मामला बीते शनिवार का है। जालम सिंह की पत्नी विनीता के साथ पड़ोस के ही युवक कल्लू द्वारा छेड़खानी करने के बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि कल आरोपी कल्लू सिंह के खिलाफ पीड़ित महिला ने छेड़खानी करने की तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

आग में जलाने की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

महिला को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया

लेकिन आज यह आरोप है कि आरोपी के माता-पिता ने शौच क्रिया कर लौट रही विनीता पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत

इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। महिला को जिंदा जलाकर मारने की सूचना पर भारी पुलिस बल गांव में तैनात है। एसपी ने बताया कि आरोपी की मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि फरार चल रहे आरोपी के पिता राम सिंह की पुलिस तलाश कर रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

पुलिस अधीक्षक आगे बताती हैं कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला की हालत नाजुक है। जिसको लेकर उसके परिजनों में भी रोना पीटना मचा हुआ है। एसडीएम सुजान अब्दुल्ला ने महिला के बयान के बयान दर्ज किए है।

बहरहाल महिला को जिंदा जला कर जान से मारने का प्रयास किया गया। जिससे गांव में खौफ है तो वही अब परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। दबंगों की दिनदहाड़े इस करतूत से पुलिस महकमा भी हैरत में है।

Tags:    

Similar News