छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग युवती ने लगाई फांसी, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2018-06-08 10:38 GMT

मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 17 साल की दलित लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका एक मनचले की छेड़छाड़ से परेशान थी। एक साल पहले मृतका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी और उसका चचेरा भाई जेल भी गए थे।

आरोपी का चचेरा भाई अब भी जेल में है। आरोपी इसी को लेकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था, साथ ही मृतका को धमकी दे रहा था। पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 17 साल की मृतका का कुछ साल पहले आरोपी और उसके भाई ने अपहरण कर लिया था, जिसका मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

UP: BJP विधायक की खुलेआम दबंगई, गाली- गलौज का ऑडियो वायरल

एक आरोपी जेल से एक महीने पहले जमानत पर छूट कर आया था। मृतका की बहन ने बताया कि आरोपी युवक पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा था। वो मृतका के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। साथ ही दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने को धमकी भी दे रहा था। रोज-रोज की धमकी ओर छेड़छाड़ से परेशान होने के बाद मृतका कल पूरे दिन घर पर ही रही और शाम 7 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हरदोई: नशे में धुत दरोगा जी ने मचा दी गदर, पुलिस वाले भैया आप हो किधर

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि हरथला क्षेत्र में एक युवती के आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। अभियुक्त के खिलाफ पहले से अपहरण का मामला दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News