लखनऊ जेल में बंद बदमाश के साथी का कत्ल, गैंगवॉर छिड़ने की आशंका

Update: 2016-07-22 22:19 GMT

बिजनौरः शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में शुक्रवार को दुकान में बैठे एक शख्स की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। मृतक मनोज राणा को लखनऊ जेल में बंद नामी बदमाश ऊधम सिंह करनावल के गैंग का बताया जा रहा है। उस पर रंगदारी वसूलने और हथियार सप्लाई का आरोप था। इस घटना से बिजनौर में गैंगवॉर छिड़ने की आशंका जताई जा रही है।

कहां हुई घटना?

-बिजनौर के पॉश सिविल लाइन इलाके में मनोज राणा एक टेलर की दुकान पर बैठा था।

-वहां दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उसे गोलियों से छलनी कर मौके से फरार हो गए।

-मनोज को 9 एमएम पिस्टल से चार गोलियां मारी गईं।

-घटना के बाद मौके पर एसपी उमेश श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस अफसर पहुंचे।

पुलिस का क्या है कहना

-एसपी उमेश श्रीवास्तव के मुताबिक मनोज भी शातिर बदमाश था।

-उस पर रंगदारी वसूलने और हथियार सप्लाई का आरोप था।

-मनोज इन आरोपों में जेल भी गया था।

Tags:    

Similar News