बदमाशों ने 4 घरों को लूटा, पहले लोहे की रॉड से पीटा फिर मार दी गोली

Update: 2016-05-15 06:53 GMT

हापुडपिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर और आजमपुर में शनिवार रात को बदमाशों ने चार घरों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग व्यक्ति और महिला की हत्या कर दी। चार अन्य लोगों को भी लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया।

बदमाश घरों से हजारों की नगदी और ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व बसपा नेता ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए।

ये भी पढ़ें...बदमाशों ने मरा समझकर छोड़ा,पत्‍नी ने कहा-बिहार में पहले भी हुआ था अटैक

क्या है पूरा मामला?

-पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर और आजमपुर दोनों गांव आपस में मिले हुए है।

-शनिवार रात 12.30 बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाश गांव में आ गए।

-बदमाश पूर्व प्रिंसीपल अंजार अहमद के घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे।

-विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया।

-इसके बाद बदमाशों ने आजमपुर के उमरदीन कुरैशी के घर धावा बोल दिया।

-हथियारों के बल पर 80 हजार रुपए और छह तोले सोने चांदी की ज्वैलरी लूट लिए।

-यहां से बदमाश शाहिद के घर पहुंचे और लूटपाट करने लगे।

-शाहिद के पुत्र तैयब ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।

-इसके बाद बदमाश राशन डीलर आरिफ के घर में घुस गए।

ये भी पढ़ें...बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को मारी गोली, लूट लिए 2 लाख

-घर में लूटपाट का विरोध करने पर आरिफ को पीटा और उसकी पत्नी को गोली मार दी।

-गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले जाग गए। उन्हें देखकर बदमाश वहां से जाने लगे।

-गांव से जाते समय उन्होंने मंजूर(65) और हामिद पर गोली चला दी।

-इसमें हामिद बाल-बाल बच गया लेकिन मंजूर की मौके पर ही मौत हो गई।

-बदमाशों के जाने के बाद गांव में हा-हाकार मच गया।

-घायलों को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

-घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

-आनन फानन में थाना प्रभारी यशवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

-घटना की जानकारी उन्होंने विभाग के आलाधिकारियों को दी।

ये भी पढ़ें...राजधानी में फिर डकैती, बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग की काटी नस

क्या कहती हैं पुलिस अधीक्षक?

-अलंकृता सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और इसे आपसी रंजिश करार दिया है।

-इसके अलावा भी वह कई बिन्दुओं पर जांच कर रहे है।

-घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

-घटना को गंभीरता से लिया और उन्होंने मौके पर डॉग स्कवायड को बुलाया।

पूर्व बसपा नेता ने दी सहायता राशि

-घटना के बाद गांव में पूर्व बसपा नेता बासिद प्रधान पहुंचे।

-उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए दिए।

ये भी पढ़ें...लूट की कोशिश कर रहे थे बदमाश, भीड़ ने दबोचा और दे दी मौत की सजा

शासन ने की मुआवजे की घोषणा

डीएम अनिल ढींगड़ा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिया जाएगा। घायलों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।यह घोषणा शासन की ओर से की गई है।

आईजी और डीआईजी ने भी किया निरीक्षण

मेरठ मंडल आईजी सुजीत कुमार पाण्डेय और डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

Tags:    

Similar News