Mumbai Sex Racket: मुंबई के आलीशान होटल में सेक्स रैकेट, ये फ़ेमस अभिनेत्री कर रही थी लीड, आगे की सच्चाई आपके होश उड़ा देगी

Sex Racket: पुलिस के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट को एक चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री लीड कर रही थीं। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम सुमन कुमारी है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Update: 2023-04-22 08:58 GMT
Mumbai Sex Racket Latest News ( सोशल मीडिया)

Mumbai Sex Racket: मुंबई पुलिस ने शहर के एक आलीशान होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन मॉडल्स को रेस्क्यू भी किया है। पुलिस के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट को एक चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री लीड कर रही थीं। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम सुमन कुमारी है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस को कुछ दिनों पहले आरे कॉलोनी इलाके में स्थित रायल पॉम होटल में सेक्स रैकेट चलनी की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने इसमें शामिल लोगों को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया। एक फर्जी कस्टमर को सुमन कुमारी के पास भेजा गया। कस्टमर से डील होने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस ने उससे 50 से 80 रूपये मांगे। पैसे लेते ही पुलिस ने रंगे हाथों सुमन कुमारी को दबोच लिया।

मॉडल्स को थी पैसों की जरूरत

पुलिस ने मौके से तीन मॉडल्स को रेस्क्यू भी किया। जिन्हें इस काम के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू की गईं मॉडल्स छोटे शहरों से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने आई थीं। लेकिन यहां उनकी जीवन काफी संघर्षपूर्ण हो गया था। काम न मिलने के कारण वो भयानक आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही थीं। उनका यहां रहना मुश्किल हो रहा था। भोजपुरी अभिनेत्री को जब इनके हालात के बारे में पता चला तो उसने इनके मजबूरी का पूरी तरह से फायदा उठाया और देह व्यापार के लिए मजबूर किया।

कौन है भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी?

24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि वह भोजपुरी फिल्मों के अलावा पंजाबी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और एल्बम में भी दिख चुकी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 5-6 सालों से मुंबई में रह रही है।

Tags:    

Similar News