Saharanpur Crime News: आंध्र प्रदेश की युवती का शव बरामद, दो दिन से हथिनी कुंड बैराज में शव तलाश रही थी पुलिस

Saharanpur Crime News: युवको ने बताया कि लड़की को यमुना नदी में धक्का दे दिया है जिसके बाद से पुलिस युवती की तलाश की रही थी।

Written By :  Neena Jain
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-08-05 01:03 GMT

हत्या (सांकेतिक फोटो) pic(social media)

Saharanpur Crime News: अंधविश्वास के चक्कर में आंध्र प्रदेश से सहारनपुर आई लापता युवती का शव बरामद हो गया है। पुलिस पिछले दो दिनों से युवती का शव तालाश कर रही थी। सहारनपुर के दो युवकों ने युवती को यमुना नदी में धक्का दे दिया था। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आंध्र प्रदेश की पुलिस अपने साथ ले गई है।

आंध्र प्रदेश से आई लड़की का शव आज हथिनी कुंड बैराज की यमुना नदी से सड़ी गली हालत में मिल गया। इस शव कि आंध्र प्रदेश पुलिस और सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस पिछले 2 दिनों से तलाश कर रही थी। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश से तस्नीम नाम की एक युवती झाड़-फूंक के चक्कर में सहारनपुर आ गई थी।

दरअसल सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाता खेड़ी संगम विहार के रहने वाले दो युवक 1माह पूर्व आंध्रप्रदेश गए थे। जहां से तस्नीम नाम की युवती भी इन दोनों युवकों के साथ आ गई थी। तस्नीम अपने साथ लगभग 18 तोले जेवरात भी ले आई थी।

युवती का शव बरामद pic(social media)

इन दोनों युवकों ने इस युवती को 1 माह तक किराए पर रखा। बाद में जब युवती ने एक युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया तो यह बहाने से उसे घुमाने के लिए हथिनी कुंड बैराज ले गए। आपको बता दें कि सहारनपुर जनपद और हरियाणा की सीमा के बीच हथिनी कुंड बैराज है जहां से यमुना नदी बहती है। इन दोनों युवकों ने हथिनी कुंड बैराज ले जाकर उस लड़की को धोखे से धक्का दे दिया।

सड़ी गली हालत में में मिला शव

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले की टूटाउन थाने की पुलिस और सहारनपुर जनपद उस युवती की तलाश में आई। और यहां की पुलिस की मदद से दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। युवको ने बताया कि लड़की को यमुना नदी में धक्का दे दिया है। जिसके बाद से लगातार दो दिन रात तक थाना मिर्जापुर पुलिस की सहायता से युवती की तलाश की रही थी। यह दोनों युवक वासिफ और तैयब आंध्र प्रदेश जाकर झाड़-फूंक का काम करते थे और लोगों का उपचार करते थे।

टूटाउन की रहने वाली तस्नीम फातिमा पुत्री नसीम अहमद भी बीमार थी। जिसके बाद नसीम अहमद ने इन दोनों को अपने घर पर बुलाया और बेटी का उपचार कराया जिसके बाद से तस्लीम इन दोनों के संपर्क में आ गई थी। और तस्नीम फातिमा उनसे फोन पर बात करने लगी। इस युवती की तलाश में गोताखोर लगाए गए थे।

जिन्हें आज 2 दिन बाद सफलता मिली और पुलिस को तस्नीम का शव सड़ी गली हालत में मिला। पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि तस्नीम को धोखे से हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में धक्का दे दिया था और उन्होंने इस घटना को अंजाम 18 जुलाई को दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आंध्र प्रदेश पुलिस अपने साथ ले गई है।

Tags:    

Similar News