Sitapur Crime News: आधी रात को बदमाशों ने गृह स्वामी को मारी गोली, पीड़ित का हालत गंभीर

Sitapur Crime News: सीतापुर जिले महमूदाबाद इलाके में बदमाशों ने गृह स्वामी को गोली मार दी। गोली लगने से गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Report :  Sami Ahmed
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-07-06 09:40 GMT

गोली चलने की प्रतिकात्मक फोटो- सोशल मीडिया

Sitapur Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर जिले महमूदाबाद इलाके में सोमवार देर रात को बदमाशों ने गृह स्वामी को गोली मार दी। गोली लगने से गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक बदमाश मौके फरार हो चुके थे। गोली लगने के बाद परिवार वालों ने गृह स्वामी को गंभीर हालात में सीएचसी अस्पताल ले गए। जहां वहां डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पीड़ित परिवार के घर की फोटो- सोशल मीडिया


क्या है पूरा मामला 

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मौलापुर गांव का है, जहां बदमाशों ने गांव में रहने वाले महेश चंद्र को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार महेश चंद्र देर रात अपने घर की छत पर सो रहे थे तभी अचानक से दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई पड़ी जिसके बाद महेंश चंद्र नीचे उतर आए। बदमाशों ने महेश चंद्र को नीचे उतरा देख उनके ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके बाद महेश चंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। परिजनों ने महेश चंद्र का घायल अवस्था में सीएससी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबित ट्रामा सेंटर में महेंश चंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गोली मारने के बाद फरार हो गए बदमाश 

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामले की जांच करने में जुट गई है। महेश चंद्र की पुत्री अंकिता ने बताया कि हम लोग करीब 1:30 बजे छत पर सो रहे थे तभी कुछ लोगों ने दरवाजा खोल रहे थें जिसके बाद दरवाजा खोल रहे बदमाशों ने महेश चंद्र को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।       

Tags:    

Similar News