पुलिस से बचकर क्यों भाग रहे पहलवान सुशील कुमार, जानिए क्या है पूरा मामला

सुशील का एक बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने था कि "उस दिन वे हमारे साथी नहीं थे, यह घटना देर रात को हुई।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-05-12 02:57 GMT

सुशील कुमार (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: बीजिंग ओलंपिक में कास्य पदक जीतकर भारत का नाम ऊंचा करने वाले पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। सागर (Sagar) पहलवान की हत्या के मामले में सुशील कुमार को आज दिल्ली पुलिस (Delhi Police) हर तरफ ढूंढ रही है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।

बीते कुछ दिनों पहले छत्रसाल स्टेडियम में दो पहलवानों (Wrestlers) के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें पहलवान सागर की हत्या कर दी गई। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सुशील कुमार का भी नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा फ्लैट को लेकर हुआ था। जानकारी के मुताबिक, पहलवान सागर जिस फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ रहते थे, उस फ्लैट को सुशील खाली करवाना चाहते थे, जिसके लिए वे उन पर दबाव बना रहे थे। इसी मसले को लेकर छत्रसाल स्टेडियम में देर रात दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 5 पहलवान घायल हुए थे। वहीं इलाज के दौरान सागर पहलवान की मौत हो गई।

क्यों भाग रहे है पुलिस से सुशील

इन दिनों सुशील कुमार दिल्ली पुलिस से दूर भाग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष ने सुशील और उनके साथियों पर केस दर्ज कराया है, जिसके कारण पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन वे अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। इस दौरान सुशील का एक बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने था कि "उस दिन वे हमारे साथी नहीं थे, यह घटना देर रात को हुई। इस मामले के लिए हमने खुद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया है कि कुछ अज्ञात लोग हमारे परिसर में कूद गए और झगड़ कर रहे हैं। इस घटना के साथ हमारे स्टेडियम का कोई संबंध नहीं है। 

सुशील पर उठें कई सवाल

सुशील के इस बयान के बाद लोग काफी सवाल उठा रहे है। अगर इस घटना में उनका हाथ नहीं है तो वो क्यों गायब है। क्यों नहीं वो पुलिस के सामने आकर मामले पर पूरी बात कर रहे हैं? आखिर क्यों वो कानून से डर रहे है।

पुलिस ने जारी किया आउट-लुक

बताते चलें कि सागर पहलवान की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील के खिलाफ आउट-लुक जारी कर दिया है। इस मामले में पुलिस में सागर के गुट के दो घायल साथियों के बयान दर्ज किए हैं। इन दोनों ने भी सुशील कुमार नाम लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले को आगे बढ़ाते हुए सुशील और बाकी साथियों के घर पर लीगल नोटिस पहुंचा दी गई है। इस मामले में पुलिस की टीम सुशील और उसके साथियों के तलाश में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News