यूपी में आधी रात नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया, फिर दोस्तों संग किया दुष्कर्म

Rape Case : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले (Maharajganj District) से एक दुष्कर्म (rape) का मामला सामने आया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-25 07:20 GMT

दुष्कर्म मामला (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Rape Case : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज जिले (Maharajganj District) से एक दुष्कर्म (rape) का मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक ने आधी रात को नाबालिक प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। प्रेमी की बात मान कर नाबालिक लड़की भरोसा करके मिलने पहुंची। वहां पर प्रेमी युवक के साथ दो युवक और मौजूद थे यह देखकर लड़की सहम गई।

आपको बता दें कि प्रेमी युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस नाबालिक लड़की को दबोच लिया। इस लड़की के साथ जबरन गांव के घर में ले जाकर तीनों ने दुष्कर्म किया। इस घटना में जब लड़की बेहोश हो गई तो आरोपित उसे कमरे में छोड़कर बाहर का दरवाजा बंद करके फरार हो गए। इसके बाद जब महिला को होश आया तब वह छत पर चढ़ कर लोगों से मदद की गुहार लगाई।

जब यह खबर परिजनों को पता चली तो लड़की को सहारा लेकर घर ले आए। लड़की ने रोते हुए अपने परिजनों को सारी बात बताई। यह मामला पुलिस के पास ले जाया गया। तब पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। एसपी ने इस घटना का मुआयना कर स्थानीय पुलिस को इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी के साथ लड़की के प्रेमी और दो दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप के तहत केस दर्ज कर दिया।


पीड़िता के परिजनों के तहरीर के मुताबिक तीनों आरोपित लड़की को घर से उठा ले गए। उसके साथ जबरन गैंगरेप किया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया और इस मामले की जांच शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस तीनों आरोपियों को धारा 342, 376 डी केस दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News