इन 5 एक्ट्रेसेस के लिए 27 अक्टूबर है खास, पहले करवा चौथ पति को कराएंगी प्यार का अहसास

Update: 2018-10-23 00:33 GMT

जयपुर:करवाचौथ का महत्व तो सदियों से ही खास रहा है, पंजाब में इसकी धूम देखने को मिलती है लेकिन फिल्मों में इस पर्व को विशेषता देने के बाद पूरे भारत में इस दिन को मनाया जाता है. महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं और रात में पूजा करके ही अपना व्रत खोलती हैं. उनका वह व्रत उनके पति पानी पिलाकर खोलते हैं, इस विधि को लगभग सभी महिलाएं मानती हैं और इस पर्व को हर भारतीय नारी खास मानती है. फिल्मों से करवाचौथ का ट्रेंड बढ़ा है तो जाहिर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इसे मनाती ही होंगी. पति की लंबी उम्र के लिए इस बॉलीवुड की यह 5 एक्ट्रेस व्रत रखेंगी, जिनका पहला करवाचौथ होगा।

सोनम कपूर इसी साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। सोनम ने बिजनेजमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। बता दें कि दोनों इसी साल 8 मई को शादी के बंधन में बंधे थे। बॉलीवुड में दोनों की जोड़ी को क्यूट जोड़ी के नाम से जाना जाता है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में पंजाबी रिति-रीवाजों से शादी की थी। वैसे दोनो ने अपने रिश्तों को काफी समय तक लोगों से छुपाके रखा था। बता दें कि नेहा धूपिया जल्द ही मां बनने वाली हैं।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से पिछले साल दिसंबर में इटली में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। बता दें कि दोनों ने अपनी शादी की बात सभी से छिपाकर रखी थी। शादी के बाद अनुष्का का यह पहला करवा चौथ है।

टीवी की किन्नर बहू से प्रसिद्ध रूबीना दिलैक भी सी साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। दोनों ने इसी साल हिमाचल में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। रूबीना ने अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी की थी।

 

टीवी के मशहूर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इसी महीने शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने बड़ी ही धूमधाम से शादी की। दोनों की शादी में कई सेलिब्रिटीज ने सिरकत की। शादी के बाद युविका का यह पहला करवा चौथ होगा।

Tags:    

Similar News