इस गाने के लिए ए.आर.रहमान का नाम हुआ ऑस्कर लिस्ट में शामिल, क्या देखा आपने?

Update: 2016-12-15 04:25 GMT

मुंबई: इंडिया के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर. रहमान एक बार ऑस्कर की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस बार ऑस्कर की दौड़ में ए.आर. रहमान को 'पेले: बर्थ ऑफ लीजेंड' के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि म्यूजिक के इस अनोखे सरताज को इससे पहले भी दो ऑस्कर अवार्ड मिल चुके हैं। यह अवार्ड ए.आर.रहमान को 2009 में 'स्लमडॉग मिलेनियर' के म्यूजिक के लिए मिले थे। पर इस बार रहमान का नाम मूल बैकग्राउंड म्यूजिक के कैटेगरी में 145 अन्य इंट्रियों के साथ 89 एकेडमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुआ है।

खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए दिए गए गीत 'जिंगा' के लिए भी रहमान को ऑस्कर मिल सकता है। ओरिजिनल सांग की कैटेगरी में यह सांग अन्य 91 सांग्स के साथ ऑस्कर की रेस में शामिल है। 'पेले: बर्थ ऑफ लीजेंड' फिल्म ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के जीवन पर बनी है।

आगे की स्लाइड में देखिए किस गाने के लिए रहमान का नाम है ऑस्कर लिस्ट में शामिल

Full View

Tags:    

Similar News