आमिर खान प्रोडक्शंस ने कई नए कलाकारों को दिया सुनहरा मौका

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मनोरंजन-जगत को ग्रेसी सिंह, दर्शील सफारी, इमरान खान और प्रतीक बब्बर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम और सुहानी भटनागर जैसे कलाकार दिए हैं।

Update: 2017-08-26 12:38 GMT

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मनोरंजन-जगत को कई चमकते सितारे दिए है। जिसमें ग्रेसी सिंह, दर्शील सफारी, इमरान खान, प्रतीक बब्बर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम और सुहानी भटनागर जैसे कलाकार हैं।

ये भी पढ़ें... BOX OFFICE COLLECION: ‘ए जेंटलमैन’ ने पहले दिन कमाए 4.04 करोड़ रुपए

वहीं इस बार वह अपनी आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ अद्वैत चंदन को निर्देशक के रूप में लांच करने जा रहे हैं। 'आमिर खान प्रोडक्शंस' ने कई नए कलाकारों को सुनहरा अवसर दिया। वर्ष 1999 में इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत हुई थी। वर्ष 2001 में आई फिल्म 'लगान' इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म थी।

ये भी पढ़ें... गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में दिखा जाह्नवी कपूर का ट्रेडिशनल अवतार, टिकीं सबकी निगाहें

इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था और फिर इस प्रोडक्शन हाउस ने एक के बाद एक बेहतरीन और उम्दा फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

अभिनय में दमखम बिखेरा

इसके अलावा, साल 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' के साथ अभिनेता दर्शील सफारी ने अपने अभिनय की शुरुआत की और अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया था। वहीं 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के साथ अभिनेता इमरान खान और प्रतीक बबर ने एक साथ इस फिल्म के जरिए अभिनय की शुरुआत की और अपने अभिनय का दमखम बिखेरने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें... रिलायंस एजुकेशन ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर फिल्म बनाई

दमदार अभिनय से जीता दिल

साल 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'दंगल' के जरिए फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम और सुहानी भटनागर ने बॉलवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया और अपने दमदार अभिनय के साथ हर किसी का दिल जीत लिया। इस साल 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म है और अद्वैत चंदन इस फिल्म के जरिए निर्देशक की कुर्सी पर बैठने के लिए तैयार हैं।

Tags:    

Similar News