Aashram Season 4: बॉबी देओल की आश्रम सीजन 4 का इंतजार होने वाला है खत्म, इस दिन होगी रिलीज

Aashram Season 4 Release Date: जपनाम बाबा निराला एक बार फिर से लौट रहे है ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, आश्रम सीजन 4 के रिलीज डेट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-03-26 11:29 GMT

Aashram Season 4 

Aashram Season 4 Release Date; साल 2023 बॉबी देओल (Boby Deol) के लिए काफी खास रहा है। उन्होंने जिस तरह से एनिमल मूवी से कमबैक किया है उसको देखने के बाद दर्शक बॉबी देओल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है तो वहीं बॉबी देओल के पास प्रोजेक्ट्स की एक लंबी लाइन लग चुकी है। एनिमल में बॉबी देओल के किरदार जमाल कुडू को दर्शको ने बहुत-ही ज्यादा पसंद किया था। तो वहीं अब एनिमल की सफलता के बाद बॉबी देओल आगे कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ सकते है। लेकिन आज हम बॉबी देओल की फिल्मों की बात नहीं उनके अपकमिंग वेब-सीरीज आश्रम सीजन 4 के बारे में बात करने जा रहे है। जिसको लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है, यदि आपको भी आश्रम सीजन 4 (Aashram Season 4) के रिलीज का इंतजार है, तो चलिए हम बताते है कि आश्रम सीजन 4 (Aashram Season 4 Aayegi) कब रिलीज होगी।

आश्रम सीजन 4 कब आएगा (Aashram Season 4 Release Date)-


बॉबी देओल (Boby Deol) एक बार फिर से अपने करियर की सफल वेब-सीरीज आश्रम के सीजन 4 की वजह से चर्चा में आ गए है। प्रकाश झा की वेब-सीरीज आश्रम दर्शको को काफी पसंद आई थी। जिसके बाद दर्शको को आश्रम सीजन 4 के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।  बता दे कि आश्रम सीजन 4 (Aashram Season 4) को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है। बाबा निराला  यानि बॉबी देओल के राइट हैंड बने एक्टर चंदन रॉय सान्याल ने मीडिया को बताया है कि आश्रम सीजन 4 (Aashram Season 4 Kab Aayega) को लेकर सारी तैयारियाँ पूरी हो चुकी है। जिसकी वजह से आश्रम सीजन 4 इस साल यानि 2024 के अंत तक Mx Player पर दर्शक स्ट्रीम कर पाएंगे।

आश्रम सीजन 4 कास्ट ( Cast Of Aashram Season 4)-

 प्रकाश झा की आश्रम में बॉबी देओल के अलावा चंदन रॉय, अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी, ईशा गुप्ता, अनुप्रिया गोयनका, दर्शन कुमार भी मुख्य किरदार में है। आश्रम एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है। 

Tags:    

Similar News