Abhinav Arora Video: बाल संत अभिनव अरोड़ा की खुल गई पोल, खाते हैं नॉनवेज वीडियो वायरल देखें

Abhinav Arora Video Viral: बाल संत अभिनव अरोड़ा जो दूसरों को सनातन का पाठ पढ़ाते हैं, आज उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल देखें

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-25 14:50 IST

Abhinav Arora Video Viral  

Abhinav Arora Video Viral: बाल संत अभिनव अरोड़ा जो इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही एक यूट्यूब चैनल ने Abhinav Arora की सच्चाई दर्शकों के सामने पेश की थी। और बताया कि अभिनव अरोड़ा के पिता (Abhinav Arora Father) उनका प्रयोग करते हैं अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन सबके बीच बाल संत अभिनव अरोड़ा का कल एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनकों स्वामी रामभद्राचार्य स्टेज से उतारने को कहते हैं। जिसके पीछे की वजह बताई जाती है। अभिनव अरोड़ा द्वारा रील्स का बनाया जाना, तो वहीं अभिनव अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल (Abhinav Arora Video) हो रहा है। जिसमें वो नॉनवेज खान के की बात कर रहे हैं। 

अभिनव अरोड़ा के नॉनवेज खाने का वीडियो हुआ वायरल (Abhinav Arora Eating Nonveg Video Viral)-

अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora)  जिनको बाल संत और सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कई सारे इंटरव्यूज दिए हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि वो बचपन से ही भक्ति में लीन रहते हैं। वो भगवान श्रीकृष्ण को बहुत मानते हैं। यही नहीं Abhinav Arora ने कहा है कि उन्होंने कभी भी धोती-कुर्ता के अलावा कुछ और नहीं पहना है। वो सनातन धर्म को मानते हैं, इन सबके बीच अभिनव अरोड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जिसमें Abhinav Arora अपनी माँ के बारे में बात करते हुए कह रहे हैं कि उनकी माँ उनके लिए बहुत कुछ करती हैं। वो उनके लिए कुछ नहीं करते हैं, उनकी माँ उनके लिए रोटियाँ बनाती हैं, यहाँ तक नॉनवेज भी बनाती हैं, जबकि उनकी माँ खुद नॉनवेज नहीं खाती हैं। जिसके बाद अभिनव अरोड़ा द्वारा बचपन से ही भक्ति में लीन होने और उनहे द्वारा किए गए बहुत से दावे झूठ होते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से बाल संत अभिनव अरोड़ा ट्रोल हो रहे हैं।


कौन हैं अभिनव अरोड़ा ( Who is Abhinav Arora In Hindi)-

अभिनव अरोड़ा को देश का सबसे छोटा कथावाचक कहा जाता है। वो सोशल मीडिया पर कई सारी वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो की भगवान की सेवा से संबंधित होता है। अभिनव अरोड़ा दिल्ली के रहने वाले हैं। वो घर के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ते हैं। 9 साल की उम्र में उनको वेदों और शास्त्रों का ज्ञान है। मीडिया में दिए अपने एक इंटव्यू में बताया कि वो सुबह 3.30 बजे उठ जाते हैं। और अपनी दिनचर्या शुरू करने के बाद ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले माला जाप करते हैं। 6.30 बजे तुलसी परिक्रमा कर अपने घर में विराजमान बाल गोपाल को भोग लगाकर 7.30 बजे स्कूल जाते हैं। 

Tags:    

Similar News