शाहरुख खान के बेटे पर आलिया का चला ऐसा जादू, पापा के सामने पकड़कर चलने लगे हाथ

Update:2016-11-25 13:50 IST

मुंबई: 'वो पहली बार जब हम मिले, हाथों में हाथ..जब हम चले' ऊपर की तस्वीर देखकर आपके मन में भी यही गाना आ रहा होगा। लेकिन अबराम खान और आलिया भट्ट को इतनी क्यूटनेस के साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते देखकर हर कोई मन ही मन यही गुनगुना रहा होगा। वैसे तो बॉलीवुड के रोमांटिक किंग शाहरुख़ खान के सबसे छोटे शहजादे अबराम खान हमेशा अपने पापा की गोद में नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ और ही नजर देखने को मिला।

आगे की स्लाइड में देखिए अबराम की किस बात ने किया सबको हैरान

बता दें कि शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'डियर जिंदगी' 25 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म के प्रमोशन में दोनों स्टार लगे हुए हैं। फिल्म 'डियर जिंदगी' के प्रमोशन के सिलसिले में ये दोनों स्टार दिल्ली गए थे। जहां से वापस लौटते समय एअरपोर्ट पर सबकी निगाहें इनकी ओर टिक गई। सबसे क्यूट स्टार किड अबराम खान अपने पापा के बजाय आलिया भट्ट का हाथ पकड़कर चले आ रहे थे।

आगे की स्लाइड में देखिए इस अनोखी क्यूट जोड़ी की क्यूट फोटोज

गौरी शिंदे के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डियर जिंदगी' के प्रमोशन से वापस लौटते टाइम शाहरुख़ आलिया और अबराम से पीछे चल रहे थे। जबकि अबराम आलिया का हाथ पकडे हुए थे। यह सीन काफी क्यूट था।

आगे की स्लाइड में देखिए क्यूट आलिया-अबराम की जोड़ी

ख़बरों की मानें तो यह दोनों इतने ज्यादा क्यूट लग रहे थे कि हर कोई इन्हें ही देख रहा था। शाहरुख़ से ज्यादा यहां अबराम को लोगों का अटेंशन मिला।

आगे की स्लाइड में देखिए और अट्रैक्टिव फोटोज

इस मौके पर अबराम और आलिया दोनों ने ही कैजुअल ड्रेस में थे। लेकिन आलिया का सारा अटेंशन भी बाद में अबराम को ही मिल गया।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या रहा शाहरुख़ खान का रिएक्शन

 

Tags:    

Similar News