जन्मदिन पर अजय का फैंस को तोहफा, फिल्म RRR से सामने आया दमदार लुक

इस वीडियो में अजय देवगन को अंग्रेजों की फौज ने घेरा हुआ है। और पीछे से लोड, ऐम, शूट.. आवाज आ रही है।

Update: 2021-04-02 11:02 GMT

अजय देवगन (फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपने जन्मदिन यानि 2 अप्रैल को फैंस को एक तोहफा दिया है। इस तोहफे में अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'RRR' से पहला लुक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म में अजय के लुक को देखकर फैंस काफी बेसब्र नजर आ रहे हैं। और वो जल्द से जल्द फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

अजय का फैंस को तोहफा

अपने जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म 'RRR' का पहला लुक दिखाई दे रहा है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने राजमौली को धन्यवाद भी कहा हैं। वीडियो में अजय देवगन को अंग्रेजों की फौज ने घेरा हुआ है। और पीछे से लोड, ऐम, शूट.. आवाज आ रही है। अचानक से अजय का लुक दिखाई देता है जिसमें उनके माथे से खून निकल रहा है और वो बेहद गुस्से में है। फिल्म के इस लुक में अजय बेहद दमदार नजर आ रहे हैं।



फिल्म की कहानी

फिल्म 'आरआरआर' एक पीरियड ड्रामा है, 'आरआरआर' का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है। यह फिल्म हिंदी समेत 10 भाषाओं में रिलीज़ होगी। फिल्म की कहानी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के इर्द-गिर्द बुनी गई काल्पनिक कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 13 अक्टूबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय के अलावा आलिया भट्ट और राम चरण भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

राम चरण का लुक हो चुका है रिलीज

बता दें, 26 मार्च को राम चरण के जन्मदिन से एक दिन पहले ही फिल्म में उनके लुक को रिलीज किया गया। राम चरण ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'वीरता, सम्मान, अखंडता। एक पुरुष जिसमें ये सब है। और यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अल्लूरी सीतारामाराजू का किरदार निभा रहा हूं।



आलिया भी हैं फिल्म का हिस्सा

फिल्म से आलिया भट्ट का भी 'सीता' के रूप में उनका फर्स्‍ट लुक 15 मार्च को उनके जन्मदिन के मौके पर ही रिलीज किया गया।


Tags:    

Similar News