Sanjay Mishra Birthday Special: इन फिल्मों ने बदल दी अभिनेता संजय मिश्रा की जिंदगी...

Sanjay Mishra Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे संजय मिश्रा की सुपहरहिट फिल्मों (sanjay mishra superhit movies) के बारे में।

Written By :  Shweta
Update: 2021-10-04 12:58 GMT

संजय मिश्रा (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Sanjay Mishra Birthday Special: कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। कुछ हासिल करना हो तो बस इरादे पक्के होने चाहिए। कुछ ऐसी ही बात लागू होता है बॉलीवुड स्टार संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) पर। संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्टूबर सन् 1963 में बिहार के दरभंगा में हुआ। इनके पिता शम्भुनाथ मिश्रा एक पत्रकार हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार में तालुकात रखने वाले अभिनेता संजय मिश्रा के लिए बॉलीवुड का सफर बहुत ही मुश्किलों से भरा रहा। बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे संजय मिश्रा की सुपहरहिट फिल्मों (sanjay mishra superhit movies) के बारे में।

कहा जाता है कि संजय मिश्रा बचपन से बहुत शरारती थे। उनका पढ़ने में बिल्कुल मन नहीं लगता था। वह घर से स्कूल के लिए तो जरूर जाते थे मगर वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर घर वापस आ जाते थे। लेकिन आज अभिनेता संजय मिश्रा बड़े सितारों में से एक हैं। शुरुआत के दिनों में संजय मिश्रा फिल्मों में छोटे मोटे रोल किया करते थे। उनके जन्मदिन के मौके जाने उनकी वे फिल्में जिसने इनकी लाइफ बदल दी।

संजय मिश्रा की पहली फिल्म (sanjay mishra first movie) 'ओ डार्लिंग ये हैं इंडिया'


बॉलीवुड फिल्म 'ओ डार्लिंग ये हैं इंडिया' साल 1995 में आई थी। इस फिल्म में मुख्य रोल में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान नजर आए थे। जबकि संजय मिश्रा इस फिल्म में छोटे रोल में नजर आए थे। लेकिन संजय मिश्रा की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। यह फिल्म संजय मिश्रा की पहली फिल्म थी।

फिल्म 'सत्या'


1998 में आई फिल्म 'सत्या' में संजय मिश्रा अभिनेता मनोज बाजपेई के साथ नजर आए थे। यह फिल्म उन दिनों खूब चली थी।

फिल्म 'कामयाब'


'कामयाब' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय मिश्रा का अभिनय देखने लायक था। संजय मिश्रा की यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आयी थी।

फिल्म 'आंखों देखी'


बॉलीवुड फिल्म 'आंखों देखी' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय मिश्रा दमदार एक्टिंग किए। इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया।

फिल्म 'मसान'


संजय मिश्रा की फिल्म 'मसान' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह ऋचा चड्ढा के पिता का रोल प्ले करते हुए नजर आए थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

फिल्म 'धमाल'


साल 2007 में आई फिल्म धमाल में संजय मिश्रा ने दर्शकों को खूब हंसाया। इस फिल्म में संजय दत्त पुलिस के रोल में नजर आए थे। संजय दत्त और संजय मिश्रा की जोड़ी लोगों के बीच छा गयी थी।

Tags:    

Similar News