वेब सीरीज वीरप्पन में नजर आएंगे सुनील शेट्टी, निभाएंगे ये किरदार

तमिल और कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक और निर्माता एएमआर रमेश अपने निर्देशन और निर्माण में एक वेब सीरीज की रचना करने जा रहे हैं जिसमें सुनील शेट्टी एक अहम रोल निभाएंगे। इसी के साथ सुनील शेट्टी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत करेंगे।

Update: 2020-07-28 12:26 GMT

मुंबई: तमिल और कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक और निर्माता एएमआर रमेश अपने निर्देशन और निर्माण में एक वेब सीरीज की रचना करने जा रहे हैं जिसमें सुनील शेट्टी एक अहम रोल निभाएंगे। इसी के साथ सुनील शेट्टी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत करेंगे।

यह पढ़ें...खतरे में घाटी की लड़कियांः आतंकियों का आया फरमान, ऐसी दी धमकी

Full View

हिंदी सहित कई भाषाओं में

यह वेब सीरीज दक्षिण भारत के कुख्यात सरगना वीरप्पन के जीवन पर होगी। इसमें सुनील शेट्टी उस पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगे, जिसने वीरप्पन का एनकाउंटर किया था।सुनील शेट्टी को आखिरी बार रजनीकांत की एक्शन-एंटरटेनर दरबार में देखा गया था। कन्नड़ फिल्म निर्माता ने हाल में घोषणा की है कि वह चंदन तस्कर वीरप्पन के जीवन पर आधारित 10 घंटे तक चलने वाली बड़ी कहानी लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज को हिंदी सहित कई भाषाओं में बनाया जाएगा।

वीरप्पन के लिए किशोर का चयन

खबर है कि एक्टर किशोर को इस सीरीज़ में वीरप्पन के लिए चुना गया है।रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को भी फाइनल कर लिया है। एएमआर रमेश ने हाल ही में एक कॉल पर शेट्टी को इस वेब सीरीज की स्क्रिप्ट सुनाई तो एक्टर अपने कैरेक्टर से बहुत प्रभावित हुए।

यह पढ़ें...फ्लिपकार्ट महा सेल: जल्दी खरीदें ये स्मार्टवॉच, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

Full View

ये रोल निभाएंगे

सुनील शेट्टी एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे, जिसने वीरप्पन का सामना किया था। मेकर्स ने इस वेब सीरीज की महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए तमिल, तेलुगु और मलयालम के प्रमुख फिल्म एक्टर के साथ बातचीत शुरू कर दी है। फिल्म के कास्ट और क्रू के बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। यह भी उल्लेखनीय है कि सुनील शेट्टी ने हाल ही में फिल्म पैलवान (2019) के साथ कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू किया था। इस वेब सीरीज का निर्माण एएमआर रमेश अपने घरेलू बैनर एएमआर रमेश पिक्चर्स के बैनर तले करेंगे।यह मुख्य रूप से वीरप्पन के जीवन पर बेस्ड होगी जिसमें यह दर्शाया जाएगा कि 2004 में पुलिस ने उसे कैसे मार दिया था।

Full View

इस बीच, सुनील शेट्टी अपनी आगामी मलयालम फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म कालीकट के ज़मोरिन के एक नौसेना प्रमुख कुंजली मरकर के जीवन पर आधारित है। सुनील शेट्टी मोसगुल्ला नामक एक तेलुगु फिल्म में भी शामिल हैं। भविष्य में वह संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मुंबई सागा' में इमरान हाशमी, जॉन अब्राहिम, जैकी श्रॉफ आदि के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News