OMG: इस लड़के ने बताया ऐश्वर्या राय को अपनी मां, कहा-इस साल दिया था जन्म

Update: 2018-01-04 01:31 GMT

मुंबईः आंध्रप्रदेश के रहने वाले 29 साल के संगीथ कुमार ने हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि 1988 में ऐश्वर्या राय ने आईवीएफ के जरिए लंदन में उन्हें जन्म दिया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 1988 में ऐश्वर्या की उम्र महज 14 साल थी।

यह पढ़ें..बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा ने कहा -वह करते हैं इनसे प्यार

खबर के मुताबिक संगीथ का कहना है कि उनकी परवरिश विशाखापट्टनम के जिले चोड़वरम में हुई है। उन्होंने इस बात का दावा भी किया कि ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग हो चुकीं हैं। वो इन दिनों अकेले रह रहीं हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि वो अपने बेटे के साथ मैंग्लोर में रहे। मुझे उनसे अलग हुए 27 साल हो चुके हैं, मैं नहीं चाहता कि उनके बिना रहूं।

यह पढ़ें... नवाज अब नवाज़ुद्दीन के साथ दिखने वाले हैं ये दो नए स्टार्स, इस फिल्म में…

यह हास्यास्पद है लेकिन संगीत ने भी यह भी दावा किया है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अलग हो चुके हैं। हालांकि इसे एक पब्लिसिटी स्टंट माना जा रहा है। अभी तक इस बात में कोई सच्चाई नहीं दिखी है और न ही ऐश्वर्या राय की ओर से कोई बयान सामने आया है। इसे सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सितारों के बारे में विचित्र दावे किये जा रहे हैं। इससे पहले भी महाराष्ट्र की एक महिला ने शाहरुख खान को अपना बेटा बताया था। वहीं रवीना टंडन को लेकर साल 2014 में एक शख्स ने उनके पति होने का दावा किया था। पिछले साल एक दपंती ने अभिनेता धनुष के माता-पिता होने का दावा किया था।

Tags:    

Similar News