Mika Singh से किया स्वयंबर, Bollywood में नहीं गली दाल, तो Bhojpuri में किया रुख, अब पर्दे पर दिखाती हैं Boldness, जानिए कौन हैं Hot दिवा

Akanksha Puri Bhojpuri Film: आकांक्षा पुरी अपनी बोल्डनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं|

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-10-27 16:35 IST

Akanksha Puri Bhojpuri Film

Akanksha Puri Bhojpuri Film: जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी अपनी बोल्डनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, जी हां! अपनी हॉट अदाओं के जरिए आकांक्षा पुरी खूब लोगों का ध्यान खींचती हैं। फिलहाल इन दिनों आकांक्षा पुरी भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर रुख कर चुकीं हैं, वे बैक तो बैक भोजपुरी गानों और भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा दिखा रहीं हैं, इसी बीच अब उन्होंने एक नई भोजपुरी फिल्म साइन की है, जिसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है, आइए आपको आकांक्षा पुरी की उस फिल्म के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आकांक्षा पुरी की भोजपुरी फिल्म (Akanksha Puri Bhojpuri Film)

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा आकांक्षा पुरी को आज के समय में भला कौन नहीं जानता, अपने अंदाज के कारण वह देश भर में मशहूर हो चुकीं हैं। आकांक्षा पुरी की दाल जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में नहीं गली, तो अब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना कदम बढ़ा लिया है, वे भोजपुरी पर्दे पर धमाका पे धमाका कर रहीं हैं। जी हां! वे बहुत ही जल्द भोजपुरी फिल्म "राजा राम" में नजर आने वालीं हैं, जिसका हाल ही में एक धमाकेदार गाना "चुम्मा चुम्मा" रिलीज हुआ था। इस गाने को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली, खास तौर पर खेसारी लाल यादव संग उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया।


वहीं अब आकांक्षा पुरी ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। आकांक्षा पुरी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से तस्वीर शेयर की और बात दिया कि उनकी नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आकांक्षा पुरी की इस नई फिल्म का नाम "अग्नि परीक्षा" है, जिसमें वे खेसारी लाल यादव संग ही स्क्रीन शेयर करेंगी। खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की इस फिल्म के लिए दर्शक उत्साहित हो उठे हैं।

Full View

मीका सिंह संग रचाया था स्वयंबर (Akanksha Puri Mika Singh)

आकांक्षा पुरी बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह संग स्वयंबर भी रचा चुकीं हैं, जी हां! मीका सिंह ने अपना स्वयंबर किया था, उनसे स्वयंबर करने के लिए कई लड़कियां आईं थीं, लेकिन मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को सेलेक्ट किया था, लेकिन स्वयंबर के बाद ये दोनों अलग हो गए।

Tags:    

Similar News