पेरिस में हुई लूटपाट के मामले में किम कार्दशियां देंगी गवाही

Update:2017-02-04 12:19 IST

लॉस एंजिलिस: रियालिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां अपने साथ पेरिस में हुई लूटपाट के मामले में गवाही देंगी। न्यूयॉर्क के एक होटल में कार्दर्शियां ने फ्रांस के अधिकारियों से मुलाकात की और पिछले साल अक्टूबर में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जब उनका मुंह बंद करके, उन्हें बांधकर और बंदूक की नोक पर उनसे लूटपाट की गई थी।

आगे पढ़ें....

ई न्यूज के हवाले से साल 2016 में पेरिस फैशन वीक के दौरान उनके होटल के कमरे में उनसे करीब एक करोड़ डॉलर के आभूषण लूटे गए थे। कर्दाशियां को उम्मीद है कि उनके द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी से दो लुटेरों का पता लगाने में मदद मिलेगी। फ्रांस की पुलिस ने मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनमें से चार पर आरोप लगाए हैं। इनमें उस लिमो के चालक का भाई भी है जिसका इस्तेमाल कर्दाशियां ने पेरिस में किया था।

Tags:    

Similar News