एडवेंचर की दीवानी निया, जल्द ही इस TV शो से करने वाली हैं वापसी

Update: 2017-03-30 08:27 GMT

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इंडस्ट्री की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही में उनकी कई बिकनी हॉट फोटो देखी गई थी। इसके साथ ही अब हमारे पास निया शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है। लंबे वक्त से टीवी के स्क्रीन से गायब निया जल्द ही वापसी करने वाली हैं। एक एंटरटेंमेन्ट पोर्टल के खबरों के अनुसार, निया शर्मा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा से लेने वाली हैं।

आगे...

निया के कई एडवेंचरस वीडियो सामने आए हैं। जिनमें दुबई और मालदीव में जेट स्कीइंग और गोताखोरी के वीडियो है। इससे ये साथ होता है कि निया एडवेंचरस खेल पसंद करती हैं। निया के अलावा टीवी एक्टर करण वाही भी खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा ले सकते हैं। पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा, इस शो के लिए मुझे संपर्क किया गया है और इस पर हमारी बातचीत चल रही है। इस बार खतरों के खिलाड़ी शो को मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की तरफ से होस्ट किया गया है। इस शो की शूटिंग अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी।

Tags:    

Similar News