Kartik Aaryan New Movie: कार्तिक आर्यन की नई फिल्म में उनके अपोजिट नज़र आएंगी ये हॉट एक्ट्रेस
Kartik Aaryan Anurag Basu Movie Update: कार्तिक आर्यन और अनुराग बासु की फिल्म के लिए एक्ट्रेस को किया गया फाइनल;
Kartik Aaryan Anurag Basu Movie Actress (Image Credit- Social Media)
Kartik Aaryan New Movie: भूल भूलैया 3 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन की लॉटरी लग गई है। बैक टू बैक कई सारी फिल्में मिल रही हैं। कुछ समय पहले ही कार्तिक आर्यन की नई फिल्म को लेकर अपडेट आया था कि कार्तिक आर्यन बर्फी के निर्माता अनुराग बासु संग एक फिल्म करने जा रहे हैं। जिसके बाद से कार्तिक आर्यन के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आएं थे। तो वहीं अब कार्तिक आर्यन और अनुराग बासु की फिल्म में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएगी। इसपर अपडेट आया है।
कार्तिक आर्यन अनुराग बासु मूवी में ये एक्ट्रेस बनेगी हीरोईन (Kartik Aaryan Anurag Basu Movie Actress)-
कार्तिक आर्यन स्त्री 2 के बाद अनुराग बासु के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। अभी फिल्म के टाइटल और अन्य चीजों पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म की कास्टिंग पर कार्य चल रहा है। जर्नलिस्ट राहुल राउत के एक रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन और अनुराग बासु की फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड की नहीं बल्कि साउथ की फेमस एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है। जिनको पुष्पा 2 के बाद काफी पॉपुलर्टी मिली है।
बता दे कि कार्तिक आर्यन के अपोजित तेलुगु एक्ट्रेस श्रीलीला को साइन किया गया है। पुष्पा 2 में Allu Arjun के साथ किसिका गाने पर धमाकेदार डांस की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी है। इस फिल्म को अनुराग बासु और भूषण कुमार निर्मित कर रहे हैं। ये फिल्म मार्च 2025 तक फ्लोर पर आ जाएगी। तभी फिल्म के टाइटल और फिल्म की पूरी कास्ट पर अपडेट आ सकता है। तो वहीं उम्मीद की जा रही है कि अनुराग बासु जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनॉउंस कर सकते हैं। ये एक रोमांटिक फिल्म है।
कार्तिक आर्यन अपकमिंग मूवी (Kartik Aaryan Upcoming Movie)-
कार्तिक आर्यन आने वाले समय में तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में नजर आएंगे। जिसका अनॉउंसमेंट उन्होंने 2024 क्रिसमस पर किया है। इसके अलावा पति-पत्नी और वो 2 में स्त्री 4 में तो वहीं आशिकी 3 में नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन आने वाले समय में बैक टू बैक कई सारी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।