प्लास्टिक सर्जरी ने बिगाड़ा इन एक्ट्रेस का चेहरा, फिल्म से भी धोना पड़ा हाथ

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के तो सभी कायल हैं। कई अभिनेत्रियों के चर्चे तो विदेशों में भी होते है। पहले अभिनत्रियों की बात की कुछ और होती थी, उनकी खूबसूरती, उनकी सादगी,

Update: 2020-08-25 05:46 GMT
Actresses changed after makeover

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के तो सभी कायल हैं। कई अभिनेत्रियों के चर्चे तो विदेशों में भी होते है। पहले अभिनत्रियों की बात की कुछ और होती थी, उनकी खूबसूरती, उनकी सादगी, एक्टिंग ही फिल्मों में काम करने के लिए काफी हुआ करता था। पर जब से ये नया दौर आया है फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया जाता है। बॉलीवुड में टिके रहने के लिए मुक़ाबला इतना बढ़ गया है कि प्लास्टिक सर्जरी अब एक आम बात हो गयी हैं।

कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी के दम पर अपने चेहरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया है तो वहीं कई हसीनाएं ऐसी भी हैं जिनपर सर्जरी भारी पड़ी। मेकओवर के बाद एक्ट्रेसेस का बदला हुआ रूप फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए खूब ट्रोल किया गया। आइए बात करते हैं उन अभिनेत्रियों कि जो सर्जरी की वजह से फैंस की आलोचना झेल चुकी हैं।

राखी सावंत

राखी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अग्निचक्र' से की थी। खुद को और आकर्षक बनाने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया। पहले उनके होंठ काफी पतले थे, ऐसे में उन्हें थोड़ा मोटा बनाने के लिए राखी ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। राखी ने कई सर्जरी करवाई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स प्लास्टिक की दुकान तक कह चुके हैं। सोशल मीडिया पर आज भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। राखी ने भी प्लास्टिक सर्जरी की बात कबूली है।

यह भी पढ़ें…चीन को भारत ने दिया सख्त संदेश, पूर्वी लद्दाख में पीछे नहीं हटेगी सेना

श्रुति हासन

श्रुति हासन साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस है। उन्होंने भी नाक की सर्जरी करवाई है। उन्होंने 'वारनम आयिरम, पृथ्वी,उद्यान, येननामो येधो सहित कई फिल्मों में काम किया है। श्रुति ने ये बात कबूल भी की है कि उन्होंने सर्जरी कराई है।

कोएना मित्रा

बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। कहा जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा था। कोएना इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानती हैं। प्लास्टिक सर्जरी को लेकर अपना दुख कोएना ने बिग बॉस में भी जाहिर किया था।

यह भी पढ़ें…BHU की बड़ी लापरवाही: कोरोना पीड़ित ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, मचा बवाल

आयशा टाकिया

2017 में आयशा ने पहली बार सर्जरी कराई थी , अफ़सोस वो सर्जरी फेल हो गयी और पूरा चेहरा ख़राब हो गया था। जिसके बाद लोगों ने उनका मज़ार उड़ना शुरू कर दिया था। इसके बाद भी उन्होंने कई बार बॉडी के अलग-अलग अंगों पर सर्जरी कराई जिसका नतीजा भी कुछ अच्छा नही निकला था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News