इस एक्ट्रेस से सलमान की होने वाली थी शादी, छप गया था कार्ड, फिर हुआ ऐसा

बॉलीवुड की फिल्में जितनी चर्चा में रहती है उतनी ही सलमान की लाइफस्टाइल और गर्लफ्रेंड।  वैसे तो सलमान खान की  गर्लफ्रेंड की लिस्ट लंबी है। लेकिन एक नाम एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का भी है जो सलमान से 10 साल बड़ी थी

Update: 2020-07-09 03:56 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की फिल्में जितनी चर्चा में रहती है उतनी ही सलमान की लाइफस्टाइल और गर्लफ्रेंड। वैसे तो सलमान खान की गर्लफ्रेंड की लिस्ट लंबी है। लेकिन एक नाम एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का भी है जो सलमान से 10 साल बड़ी थी और सलमान उनके साथ रिलेशनशिप में भी रहे और दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन अचानक शादी टूट गई। जानते हैं आज संगीता बिजलानी के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ अनकहे किस्से...

यह पढ़ें...अभिनेता-कॉमेडियन जगदीप का 81 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन

Full View

शादी तारीख तय

एक्ट्रेस और मॉडल संगीता बिजलानी 9 जुलाई 1965 को मुंबई में जन्मीं थी। आज वो अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। संगीता बिजलानी और सलमान खान एक समय शादी करने के काफी करीब थे, लेकिन उन्होंने खुद ही इस रिश्ते को तोड़ दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी। संगीता के मुताबिक, सलमान ने ये तारीख खुद चुनी थी।

सलमान और संगीता की मुलाकात साल 1986 में हुई थी। उन्होंने इसके बाद एक कमर्शियल में साथ काम किया था। साल 1993 में एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा भी था कि वे शादी करना चाहते हैं। वो संगीता बिजलानी हो सकती हैं या फिर कोई और लड़की भी हो सकती है।

Full View

संगीता ने खुद किया इनकार

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने इस बात को कबूल भी किया था कि संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड तक छप चुके थे लेकिन संगीता ने खुद इस शादी से इंकार कर दिया था।

सलमान का परिवार तो इस शादी के लिए राजी था लेकिन संगीता का परिवार इस रिश्ते पर सशंकित था। जब दोनों की शादी की तैयारियां हो रही थीं तब संगीता को पता चला कि सलमान का सोमी अली को डेट कर रहे है। इसके बाद उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था। उन्हें जब सलमान की बेवफाई का पता चला तो ये उनके लिए इमोशनली काफी मुश्किल अनुभव था।

यह पढ़ें...टीवी इंडस्ट्री को झटका, सुशांत के बाद अब इस एक्टर ने किया सुसाइड

Full View

बाद में अजहरुद्दीन से की शादी फिर तलाक

बाद में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से संगीता ने साल 1996 में शादी कर ली थी।अजहरुद्दीन उस वक्त पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे। संगीता के लिए अजहर ने पहली पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया। संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी कर ली। उन्होंने अपना नाम आयशा रखा था। 14 सालों बाद साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया।

Full View

अब सिंगल लाइफ कर रही एंज्वॉय

अब संगीता बिजलानी पिछले काफी समय से सिंगल हैं और वे अपने ब्लॉग्स के सहारे अपने फैंस से कनेक्ट करती हैं। वे मॉर्डन दौर के रिलेशनशिप्स, डेटिंग, सिंगल लाइफ पर ब्लॉग लिखती हैं. संगीता ने अपने एक ब्लॉग में ये भी बताया था कि आज के दौर में सिंगल रहना सोसाइटी में टैबू की तरह नहीं देखा जाता है और वे अपने इस फेज को भी एंजॉय कर रही हैं।

Full View

बता दें कि संगीता ने भले सलमान खान से शादी नहीं है लेकिन अच्छी बात है कि उनके आज भी बेहद अच्छे रिश्ते हैं और वे एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News