Sonam Kapoor Son Photo: सोनम ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा, वायु की नटखट अदाएं जीत लेगी आपका दिल

Sonam Kapoor Son Photo: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहली बार अपने बेटे वायु कपूर आहूजा की झलक फैंस को दिखाई है। आइए आपको एक्ट्रेस के बेटे की क्यूट तस्वीरें दिखाते हैं।

Update: 2023-05-09 11:54 GMT
Sonam Kapoor Son Photo (Image Credit: Instagram)

Sonam Kapoor Son Photo: एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। अपने फैशन सेंस को लेकर तो वह अक्सर चर्चा बटोरती ही हैं, लेकिन एक्ट्रेस किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होने के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे वायु की झलक देखने को मिल रही है। यह पहली बार है जब सोनम ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का चेहरा फैंस को दिखाया है।

सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु की झलक

दरअसल, सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक एड का है, जिसमें सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वायु की झलक साफ देखने को मिल रही है। वीडियो में जहां सोनम ब्लू कलर की कलर ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं वायु कपूर मल्टीकलर ड्रेस में काफी क्यूट लग रहा है।

सोनम कपूर ने लिया किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में हिस्सा

हाल ही में, सोनम कपूर ने किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने एक स्पीच भी दी थी, इस स्पीच का एक वीडियो सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि सोनम अपने स्पीच की शुरुआत नमस्ते से करती हैं, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आगे अभिनेत्री कहती है, ‘हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति खुद में ही स्पेशल है। हम भविष्य बनाने के लिए सक्षम हैं, जहां हर आवाज सुनी जाती है।’

सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट पर बात करें, तो सोनम बेटे वायु आहूजा के जन्म के बाद जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है। अभिनेत्री शोम मखीजा के निर्देशन में बनी ‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी हैं। फैंस भी सोनम के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News