आदित्य नारायण ने गुस्से में फेंका फैन का फोन, लोगों ने जमकर लगाई क्लास

Aditya Narayan : आदित्य नारायण एक फेमस सिंगर और होस्ट हैं। इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Update: 2024-02-12 13:28 GMT

Aditya Narayan (Photos -Social Media)

Aditya Narayan : बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण हमेशा किसी ना किसी बात के चलते चर्चा में बने रहते हैं। आदित्य खुद भी गाना गाते हैं। शो होस्टिंग भी करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया है। जिसकी वजह से एक बार फिर उनकी चर्चा शुरू हो गई है। इस बार वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल आदित्य एक स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे थे। यहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सबसे ज्यादा युवा दर्शक यहां पर पहुंचे थे। उनकी परफॉर्मेस को देखकर दर्शक काफी खुश थे लेकिन अचानक से आदित्य ने एक दर्शक का मोबाइल छीनकर भीड़ में फेंक दिया उन्हें ऐसा करता देखा वहां मौजूद हर व्यक्ति हैरान था।

सामने आया वीडियो

सोशल मीडिया हैंडल X यानी की ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि आदित्य अपनी परफॉर्मेंस में बिजी हैं। वो मजे से स्टेज पर गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। तभी उनकी नजर भीड़ में खड़े हुए एक फन पर पड़ती है जो बाकियों की तरह उनका गाना रिकॉर्ड कर रहा था। उसे देखकर आदित्य उसका फोन लेते हैं और भीड़ में दूर फेंक देते हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ उन्होंने अपना गाना गाते गाते किया और बीच में बिल्कुल भी नहीं रुके। उन्हें इस तरह की हरकत करता देखा हर कोई हैरान हो गया।



लोगों ने दिया रिएक्शन

आदित्य की इस हरकत को देखने के बाद लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा इसे बायकॉट कर देना चाहिए। दूसरे ने लिखा आदित्य नारायण फालतू। वहीं एक अन्य का कहना था कि बाप के पैसे पर अहंकार कर रहा है। लोगों को सिंगर का ही रवैया बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा है और वह सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार उन्होंने ऐसा क्यों किया है।

अक्सर रहते हैं विवादों में

यह पहली बार नहीं है जब आदित्य इस तरह से विवादों में घिरे हैं। कई मौके पर उन्हें अपने व्यवहार के चलते लोगों की आलोचना सहनी पड़ी है। कुछ समय पहले इंडियन आइडल शो होस्ट करते समय उनकी बहस किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार से हो गई थी। उस समय भी सभी ने आदित्य को गलत बताया था और अमित का साइड लेते हुए दिखाई दिए थे। फिलहाल जो वीडियो वायरल हुआ है उस पर सिंगर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Tags:    

Similar News