अभिनेता गुरमीत चौधरी के बाद अब ये स्टार्स कर रहे कोरोना काल में लोगों की मदद

देश कोरोना महासकंट से जूझ रहा है। इन दिनों अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। इसके साथ ही टीवी जगत भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-04-27 10:16 GMT

 गुरमीत चौधरी फोटो साभार इंस्टाग्राम

नई दिल्लीः देश कोरोना महासकंट से जूझ रहा है। इन दिनों अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। जिसके कारण लोगों की मौत रही है। कोरोना के इस कहर ने सरकार के लिए चिंका का विषय बन गया है। वहीं सरकार ऑक्सीजन की कमी की भरपाई के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके साथ ही टीवी जगत भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

बता दें कि कोरोना की रफ्तार ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) और साउथ अदाकारा निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) भी कोरोना का शिकार हुई थीं। फिलहाल निक्की कोरोना को हरा कर घर वापस आ गई है। लेकिन इस बीची निक्की बीमार लोगों की मदद के लिए आगे आई है। निक्की ने कोविड-19 मुक्त होने के बाद प्लाज्मा दान करने का ऐलान किया है।

निक्की तम्बोली फोटो साभार इंस्टाग्राम

इस क्रम में अभिनेता शोएब इब्राहिम भी है। उन्होंने पूरे एक महीने के लिए रोज लगभग 200 दैनिक मजदूरी श्रमिकों को भोजन प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयक की। उन्होंने कहा है कि, मैनें ये प्लान किया है, ये सोचा है कि इंशाअल्लाह आज से अगले एक महीने तक दिन में एक वक्त का खाना 200 लोगों को दूंगा।

शोएब इब्राहिम फोटो साभार इंस्टाग्राम

मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी कहा पीछे रहने वाले हैं। गुरमीत ने मरीज की सहायता करने के लिए शुक्रवार को अपन प्लाज्मा दान किया। वे कोविड-19 (Covid-19) से पीड़ित होने के बाद हाल ही में ठीक हुए हैं। गुरमीत के साथ उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने कोविड-19 (Covid-19) से पीड़ित होने का खुलासा 30 सितंबर को किया था और मुंबई में अपने घर में क्वारंटाइन में रह रहे थे।

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी फोटो साभार इंस्टाग्राम

बता दें कि दोनों कपल ने नायर अस्पताल में अपना प्लाज्मा दान किया है। उन्होंने इसके लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। वहीं गुरमीत सोशल मीडिया पर लोगों से अपील कर रहे हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा दान करें।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News