राजकुमार राव की 'न्यूटन' को ऑस्कर में आने के बाद लगी नजर, आई ये बुरी खबर

राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर में आने के बाद बुरी खबर सामने आई है। शुक्रवार (22 सितंबर) को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगते ही 24 घंटे के अंदर पायरेसी का शिकार हो

Update: 2017-09-23 08:42 GMT

मुबंई : राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर में आने के बाद बुरी खबर सामने आई है। शुक्रवार (22 सितंबर) को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगते ही 24 घंटे के अंदर पायरेसी का शिकार हो गई है।

खबरों के अनुसार इस फिल्म की चोरी करने वालों ने फिल्म के HD वर्जन को ऑनलाइन कई वेबसाइट्स पर डाल दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर HD वर्जन का ये लिंक काफी वायरल हो रहा है।

कहा जा रहा है कि पायरेसी का शिकार होने के बाद फिल्म 'न्यूटन' की कमाई पर असर पड़ सकता है। बता दें, कल ही राजकुमार की फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से जाने वाली 26 फिल्मों में से चुना गया था।

हालांकि पायरेसी की खबरों के बाद अभिनेता राजकुमार राव बेहद दुखी होंगे। इससे पहले भी कई फिल्में पायरेसी का शिकार हुई हैं। इससे पहले बाबूमोशाय बंदूकबाज,मांझी जैसी और भी कई फिल्में पायरेसी का शिकार हो चुकी हैं।

बता दें कि इस फिल्म में राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव भी अहम भूमिका में हैं।

Tags:    

Similar News