Aishwarya Dhanush : बचपन में ही ऐश्वर्या का दिल धनुष पर आ गया था, 18 वर्ष की उम्र में एक्टर ने की थी शादी, जानें क्यों हुआ तलाक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ने अपने तलाक की खबर के साथ प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। आधी रात को सोशल मीडिया पर दी गई ये जानकारी किसी के पल्ले नहीं पड़ रहा।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-18 05:27 GMT

Dhanush Aishwarya : दक्षिणी अभिनेता धनुष ने 17 जनवरी, 2022 की आधी रात को घोषणा की कि वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ संबंध तोड़ रहे हैं। अभिनेता के इस घोषणा ने उनके सभी प्रशंसकों को हैरान करने पर मजबूर कर दिया। कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा कि ये खूबसूरत जोड़ी अब अलग होने वाला है। धनुष और ऐश्वर्या की लव मैरिज हुई थी। बचपन में ही ऐश्वर्या का दिल धनुष पर आ गया था। जिसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष की शादी 2004 में हुई थी। यह विवाह कॉलीवुड की भव्य शादियों में से एक थी।

ऐश्वर्या ने धनुष की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया था

ऐश्वर्या और धनुष की पहली मुलाकात 2002 में फिल्म 'कधल कोंडेन' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए ऐश्वर्या अपने पिता रजनीकांत के साथ पहुंची थीं। उस वक्त धनुष की अदाकारी को देखकर ऐश्वर्या को उसी वक्त उनसे प्यार हो गया था। स्क्रीनिंग के दूसरे दिन ऐश्वर्या ने धनुष के घर फूलों का गुलदस्ता भेजा और उन्हें संपर्क में रहने के लिए कहा। ऐश्वर्या ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वो दोस्ती प्यार में बदल गई। धनुष और ऐश्वर्या ने परिवार की सहमति से 2004 में शादी की थी। युगल की शादी दक्षिणी कला जगत में सबसे भव्य शादियों में से एक थी।

धनुष ने नाबालिक ऐश्वर्या से शादी की थी

ऐसी अफवाह है कि धनुष और ऐश्वर्या ने इससे पहले भी शादी की थी। जिसके बारे में उन्होंने अपने परिवार को नहीं बताया था। ऐश्वर्या उस वक्त बालिक नहीं थी। रजनीकांत को उनके रिश्ते के बारे में कहीं और से पता चला था जिसके बाद उन्होंने दोनों की जल्द से जल्द शादी करवाने का फैसला लिया था। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम यात्रा राजा और लिंगा राजा है। लेकिन अब उन्होंने ये घोषणा की है कि वो अलग हो चुके हैं। इस बात का ऐलान धनुष और ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

ऐश्वर्या ने प्रशंसकों से कहा आपके प्यार की जरुरत है

धनुष ने ट्विटर पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, "हम 18 साल से दोस्त के रूप में, जोड़ों के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतक के रूप में साथ थें। आज हम एक ऐसी जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। आप सभी को भी हमारे इस फैसले का मान रखना चाहिए।" धनुष ने इस नोट के साथ अपने तलाक की जानकारी दी। वहीं ऐश्वर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा ही एक पोस्ट शेयर किया और उन्होंने लिखा की इसे कैप्शन की कोई जरूरत नहीं है। बस आपके समझ और प्यार की आवश्यकता है।

Tags:    

Similar News