Nysa Devgan Latest Photos: रेड लहंगा पहन न्यासा देवगन ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, किलर लुक देख फिदा हुए फैंस

Nysa Devgan Latest Photos: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें काफी तेजी वायरल हो रही हैं, जिनमें वह रेड लहंगा में बेहद खूबसबूरत लग रही हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-03-09 10:50 GMT

Nysa Devgan Latest Photos (Image Credit: Instagram)

Nysa Devgan Latest Photos: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन भले फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन न्यासा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

रेड लहंगा पहना न्यासा ने दिए किलर पोज

वहीं, अब न्यासा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिन्हें उनकी स्टाइलिश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी इन तस्वीरों से न्यासा ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वहीं, न्यासा के फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में न्यासा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको ये तस्वीरें दिखाते हैं।


काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने जो नया फोटोशूट करवाया है, उसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।


न्यासा ने रेड कलर का लहंगा पहना है और कैमरे के सामने एक से एक किलर पोज देती नजर आ रही हैं।


अपने रेड लहंगे के साथ न्यासा ने मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है और लुक के हिसाब से अपने बालों को खुला रखा है।


स्टाइलिस्ट ने न्यासा की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडस पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर छा गई हैं।


न्यासा अभी बॉलीवुड से दूर हैं और कहा तो यही जाता है कि उनका बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन वह बाकी स्टारकिड्स के साथ अक्सर पार्टीज में नजर आती रहती हैं।


यह कोई पहली बार नहीं है, जब न्यासा की तस्वीरें इस तरह से इंटरनेट पर वायरल हुई हों। इससे पहले न्यासा की कई तस्वीरें इंटरनेट पर छा चुकी हैं।


इससे पहले, न्यासा ने ग्रीन लहंगे में अपना किलर लुक दिखाया था, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं।


खैर, हमें तो न्यासा का ये लुक बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको न्यासा की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

Tags:    

Similar News