शादी के 18 साल पूरे किए बॉलीवुड की इस सुपरहिट जोड़ी ने, इस तरह जाहिर की खुशी

Update: 2017-02-25 05:52 GMT

मुंबई: काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मस्त और समझदार जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों को शादी किए 18 साल हो गए, लेकिन कभी इनके रिश्तों में उतार-चढ़ाव की खबर नहीं आई है। दोनों ने ही हर कदम पर एकदूजे का साथ दिया है। कहा जाता है कि जहां काजोल चंचल स्वभाव की है, वहीं अजय धीर-गंभीर है। दोनों ही कपल में चंचलता और गंभीरता का सम्मिश्रण है। शादी के 18 साल पूरे होने पर काजोल ने फैंस को सरप्राइज करते हुए पति अजय देवगन के साथ अपनी एक क्यूट सी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

आगे...

Full View

सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। काजोल और अजय देवगन 24 फरवरी 1999 में शादी के बंधन बंधे थे। आज भी उन्हें बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में शामिल किया जाता है। इन्हें एक बेटी (न्यासा) और एक बेटा (युग) है।

आगे...

Full View

बहरहाल, इस फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने सभी फैंस को धन्यवाद कहा है। कोई शक नहीं कि यहां दोनों सितारे बेहद खुश नजर आ रहे है। फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन फिलहाल अपनी फिल्म बादशाहो की शूटिंग कर रहे हैं। जबकि तीन, चार फिल्में लाइन में हैं। वहीं, काजोल फिलहाल एक साउथ फिल्म व्यस्त हैं। शादी के बाद काजोल ने काफी कम फिल्में की हैं। लेकिन फैंस ने उन्हें हमेशा पसंद करते रहे हैं।

आगे देखिए...

Full View

Tags:    

Similar News