जानिए आने वाले समय में कौन-कौन आ रही है पीरियड फिल्में, इनमें अजय का तोहफा कौन सा

Update: 2019-01-03 05:10 GMT

जयपुर:अजय देवगन ने साल के पहले दिन, अगली फिल्म तानाजी बायोपिक का पहला लुक, महादेव का नाम लेकर, साल के पहले दिन रिलीज़ कर दिया है। तानाजी बायोपिक में अजय देवगन लीड रोल में दिखेंगे। फिल्म वीर शिवाजी के सिपाही, तानाजी की कहानी पर बनी है। तानाजी की बहादुरी के किस्से मराठी लोक कथाओं में बहुत प्रचलित हैं लेकिन लोग उनकी कहानी अच्छे से नहीं जानते हैं। फिल्म की शूटिंग, अजय देवगन ने 25 सितंबर को ही शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि फिल्म 2019 में ही रिलीज़ होगी।फिल्म में सलमान खान वीर शिवाजी का कैमियो करते नज़र आ सकते हैं। अजय देवगन सलमान खान को इस छोटे से कैमियो के लिए मना रहे हैं, हालांकि अभी तक सलमान खान ने इस किरदार के लिए हामी नहीं भरी है।

तानाजी, शिवाजी के सैनिकों के जनरल थे। कहानियों की मानें तो शिवाजी ने एक बार उन्हें मुग़लों से लड़ने के लिए बुलाया। उस वक्त तानाजी के बेटे की शादी थी, जिसे छोड़कर वो मराठाओं के राज्य बचाने मुग़लों से लड़ने के लिए निकल पड़े। ये लड़ाई कोंधाना फोर्ट के लिए थी जिसे मुग़लों ने हड़प लिया था। तानाजी और उनके 300 सैनिकों ने जमकर जंग लड़ी लेकिन तानाजी शहीद हो गए।

उनकी याद में शिवाजी ने इस किले का नाम बदल कर सिंहगढ़ किला रख दिया। और मराठा कहानियों में तानाजी अमर हो गए। जानिए आने वाली कुछ शानदार पीरियड बायोपिक फिल्में -

चाणक्य अजय देवगन ने कुछ महीनों पहले एक ट्वीट कर लिखा कि देश के सबसे बड़े चिंतक, चाणक्य की भूमिका करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। फिल्म रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं नीरज पांडे।हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है और माना जा रहा है कि ये पीरियड फिल्म ना होकर एक मॉडर्न चाणक्य की कहानी हो सकती है।

 

अनुष्का शर्मा है बॉलीवुड की नामचीन स्टार, फिर भी उनके साथ हाल में घटी ऐसी घटना

तख्त करण जौहर इतिहास की सबसे बड़ी गद्दी की लड़ाई लेकर आ रहे हैं जो शाहजहां के दो बेटों के बीच लड़ी गई - औरंगज़ेब और दारा शिकोह।

पृथ्वीराज चौहान यशराज फिल्म्स अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज चौहान पर एक फिल्म बना रही है जिसे पिंजर डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे।

केसरी अक्षय कुमार धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ केसरी कर रहे हैं जिसे अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बन रही है।

पानीपत आशुतोष गोवारिकर ने अपनी अगली फिल्म पानीपत की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म की लीड कास्ट में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त शामिल हैं।

मणिकर्णिका कंगना रनौत की मणिकर्णिका झांसी की रानी पर एक बायोपिक है। फिल्म अप्रैल में ही रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब इस साल 26 जनवरी पर रिलीज़ हो रही है

कलंक करण जौहर की कलंक एक पीरियड ड्रामा है जो भारत - पाक विभाजन के दौरान की कहानी है। फिल्म इस दशक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी।

भारत सलमान खान स्टारर भारत भी भारत - पाक विभाजन के समय पर बन रही एक पीरियड फिल्म है। फिल्म में कई दशकों की कहानी दिखाई जाएगी।

शमशेरा रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा भी 50 - 60 के दशक में बसे एक डकैत की कहानी है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर दिखाई देंगे।

अजय देवगन, 50 के दशक के मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर एक बायोपिक करने जा रहे हैं। फिल्म को तेवर फेम अमित शर्मा डायरेक्ट करेंगे और बोनी कपूर प्रोड्यूस करेंगे।

Tags:    

Similar News