बात-बात पर भसड़ मचाने वाले बॉलीवुड ऐक्टर एजाज खान गिरफ्तार, किया है ये कांड

अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले बॉलीवुड ऐक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड ऐक्टर को गुरुवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार कि गया है।

Update: 2019-07-18 12:52 GMT

मुंबई: अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले बॉलीवुड ऐक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड ऐक्टर को गुरुवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार कि गया है।

दरअसल उन्होंने टिक-टॉक ऐप पर लोगों के बीच धार्मिक आधार पर वैमनस्य बढ़ाने वाले वीडियो को प्रमोट किया था। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें…वायरल हो रही बाढ़ में 3 महीने के मासूम की तस्वीर, सच्चाई जानकर रो देंगे आप

बता दें कि पिछले दिनों झारखंड में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए युवक के समर्थन में कुछ लोगों ने टिक-टॉक पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। इसमें धार्मिक आधार विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने वाला कंटेंट था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।

विवादों में रहने वाले एजाज खान ने इस वीडियो का समर्थन किया था। इसके बाद उनके खिलाफ लोगों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई थी। जांच में भी पाया गया कि एजाज खान ने लोगों में धार्मिक आधार पर वैमनस्य बढ़ाने वाले विवादित वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

यह भी पढ़ें…ये ‘फ्लॉप सेलेब्रिटी’ रियल लाइफ में उड़ाते हैं करोड़ों, 3 खान स्टार भी हैं शामिल

इसके बाद बुधवार को उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया और गुरुवार को वह साइबर क्राइम सेल द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उनको गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले अक्टूबर 2008 में नवी मुंबई ऐंटी-नारकोटिक्स सेल ने उन्हें कथित तौर पर ड्रग्स रखने के आरोप में भी गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Tags:    

Similar News