इस हसीना संग गंदी हरकत करते हुए वायरल हुआ Khesari Lal Yadav का वीडियो

Khesari Lal Yadav Viral Video: खेसारी लाल यादव का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो पूरे इंटरनेट पर छा चुका है।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-08-27 12:52 IST

Khesari Lal Yadav Viral Video (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav Video Viral: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहलाने वाले खेसारी लाल यादव सुर्खियों में आ चुके हैं, वैसे तो खेसारी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वे अपने लेटेस्ट वीडियो की वजह से सुर्खियां बटोर रहें हैं। वीडियो में खेसारी मनोरंजन जगत की एक अदाकारा संग ऐसी हरकत करते दिख रहें हैं कि उनका ये वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है और जमकर शेयर भी किया जा रहा है। आइए आपको भी खेसारी लाल यादव का वो वीडियो दिखाते हैं।

खेसारी लाल का ये वीडियो कर देगा हैरान (Khesari Lal Yadav Viral Video)

खेसारी लाल यादव भोजपुरी दुनिया की सुपरस्टार कहलाते हैं, खेसारी के गाने व फिल्में भोजपुरी दुनिया में खूब धमाल मचाते हैं, उनका क्रेज दर्शकों के बीच इस कदर है कि एक झलक देखने के लिए फैंस टूट पड़ते हैं। अपने गाने और फिल्मों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले खेसारी लाल यादव का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो पूरे इंटरनेट पर छा चुका है। उस वीडियो में खेसारी लाल यादव के संग जानी मानी अदाकारा आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं।


बता दें कि खेसारी लाल यादव का ये वीडियो अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के बर्थडे सेलिब्रेशन का है, आकांक्षा पुरी ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया, उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें अन्य सेलेब्स के साथ ही खेसारी लाल यादव भी शामिल हुए थे। खेसारी लाल यादव जैसे ही पार्टी में पहुंचें, मीडिया के सामने ही उन्होंने आकांक्षा पुरी को जोरदार हग किया, वहीं आकांक्षा भी उनपर टूट पड़ी। दोनों एक मिनट तक एक-दूसरे को हग करते रह गए, ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लग गई हैं। तमाम यूजर्स खेसारी और आकांक्षा के इस वीडियो को वल्गर कह रहें हैं, उनका कहना है कि खेसारी और आकांक्षा दोनों ने ही बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं।

Full View

यहां देखिए यूजर्स के कमेंट (Khesari Lal Yadav Trolled)

आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव के इस वीडियो पर यूजर्स टूट पड़े हैं, आइए हम आपको यहां कुछ कमेंट दिखाते हैं। एक यूजर ने लिखा है, "क्या घटिया चीप लोग हैं।" दूसरे ने लिखा, "कितने आसानी से इतना क्लोज हो जाते हैं ये लोग।" तीसरे ने लिखा, "खेसारी भैया कुछ तो गड़बड़ है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "बेशरम व्यवहार।"



 


Tags:    

Similar News