Pawan Singh को भूल फिर प्यार में पड़ी Akshara Singh? जानिए अब किसके लिए धड़का भोजपुरी की शेरनी का दिल
Akshara Singh Love Life: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह क्या अब तक पवन सिंह को पूरी तरह से भूल नहीं पाईं हैं, आइए जानते हैं।
Akshara Singh Love Life (Photo- Social Media)
Akshara Singh Love Life: भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी कहलाने वालीं अक्षरा सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं, वैसे तो अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अधिकतर अपने काम की वजह से सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं, लेकिन अब उनकी चर्चा लव लाइफ की वजह से हो रही है, दरअसल अक्षरा सिंह ने हाल ही के एक पॉडकास्ट में अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की, उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने पुराने प्यार यानी कि पवन सिंह (Pawan Singh) को भूल पाईं हैं या नहीं।
अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार
भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की, उनसे जब एक पॉडकास्ट में पूछा गया कि क्या उन्हें कभी दोबारा प्यार हुआ, तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, "हुआ है..चल रहा है..पुराना प्यार भूतकाल में चला गया, अब मैं अपने भविष्य की चिंता करूंगी कि भूतकाल में अटकी रहूंगी।" अक्षरा सिंह ने साफ-साफ कह दिया कि वे पवन सिंह को भूलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकीं हैं।
अक्षरा ने आगे कहा, "इस समय मैं किसी के प्यार में हूं, अभी प्यार के शब्द प पर पहुंचीं हूं, थोड़ा प्रोसेस होने दीजिए, फिर बताऊंगी। प्यार का पहला अक्षर मैंने लिख दिया है, बिना प्यार के कोई जीवित रह सकता है क्या, अभी ज्यादा कुछ बताऊंगी तो नजर बहुत तेज लगती है मुझे, नजर लग गई तो? शादी का पता नहीं, लेकिन पहले देखना चाहिए, जानना चाहिए, माइंड सेट मिलेगा या नहीं, बहुत सी नेगेटिव चीजों को डील कर पाएगा या नहीं, बहुत सी चीजें हैं ऐसी ही। अभी नया-नया प्यार है, पहली स्टेज पर है।" वहीं जब पॉडकास्टर ने अक्षरा सिंह से उनके नए प्यार का नाम पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ चीजें पर्दे में ही रहें तो अच्छा है, उन्होंने नाम बताने से साफ इनकार कर दिया।
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर मचाती हैं धमाल
भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं, आए दिन उनका नया पोस्ट सामने आता है, कभी कभी वे अपने डांस वीडियो भी साझा करती हैं, जिस पर खूब लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी पर्दे पर भी अपनी फिल्मों के जरिए फैंस का मनोरंजन करती रहतीं हैं और बैक टू बैक उनके गाने भी रिलीज होते रहते हैं।