Ek Din Day 2 Collection: साई पल्लवी की एक दिन हुई बुरी तरह फ्लॉप, दूसरे दिन भी हाल रहा बेहाल

Ek Din Day 2 Collection: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म "एक दिन" बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन करते नजर आ रही है।

Update:2026-05-02 17:29 IST

Ek Din Day 2 Collection (Photo- Social Media)

Ek Din Day 2 Collection: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म "एक दिन" 1 मई से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही खराब प्रदर्शन करते नजर आ रही है, जी हां! जुनैद खान और साई पल्लवी की ये फिल्म दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आई, जैसा कि साई पल्लवी की ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी, जिस वजह से दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर जरा भी खरी नहीं उतरी, ज्यादातर लोग इसकी आलोचना ही कर रहें हैं, चलिए जानते हैं कि दो दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा।

एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

जैसा कि हमने आपको बताया कि एक दिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ही बेहद निराशजनक रहा, इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 1.15 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया, जो उम्मीद से काफी अधिक कम है। पहले दिन का कलेक्शन बेहद निराशजनक था ही कि अब दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, "एक दिन" फिल्म दूसरे दिन भी 1 करोड़ का आस पास ही सिमट जाएगी।


बता दें कि जुनैद खान और आमिर खान की फिल्म एक दिन हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है, लेकिन फिर भी फिल्म के कलेक्शन में इसका कुछ फायदा नजर नहीं आ रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धड़ाम होती नजर आ रही है, यदि इसी तरह फिल्म का हाल रहा तो ये जुनैद खान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। फिलहाल, एक दिन फिल्म को लेकर कोई उत्साह और क्रेज भी देखने को नहीं मिल रहा है, ऐसे में उम्मीद तो नहीं है कि ये फिल्म अपना बजट भी निकाल पाएगी, बता दें कि इस फिल्म का बजट 15 से 16 करोड़ रुपए है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस फिल्म को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बहुत ही खराब रिस्पॉन्स मिल रहा है, यदि ऐसा ही हाल रहा तो, फिल्म जल्द ही थिएटरों से बाहर हो जाएगी।

Tags:    

Similar News