प्रेग्नेंट Deepika Padukone का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो

Shahrukh Khan-Deepika Padukone: शाहरुख खान का किंग मूवी के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें वे दीपिका पादुकोण का ख्याल रखते नजर आ रहें है।

Update:2026-05-02 13:05 IST

Shahrukh Khan-Deepika Padukone (Photo- Social Media)

Shahrukh Khan-Deepika Padukone: बॉलीवुड की टैलेंटेड दिवा दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वालीं हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद उन्हें फैंस और सेलिब्रिटी दोस्तों से जमकर बधाईयां मिली। दीपिका पादुकोण डिलीवरी से पहले अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहीं हैं, इन दिनों वे साउथ अफ्रीका के केप टाउन में फिल्म किंग (King Movie) की शूटिंग कर रहीं हैं, जिसके सेट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ख्याल रखते नजर आ रहें हैं।

शाहरुख खान रख रहें दीपिका पादुकोण का ख्याल

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) किंग मूवी की शूटिंग में बिजी हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केप टाउन में किंग के एक गाने की शूटिंग हो रही है, जिसे ED Sheeran और अरिजीत सिंह ने गाया है। शूटिंग के सेट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं, वहीं अब एक वीडियो भी लीक हो गया है, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आ रहें हैं।

Full View

किंग के सेट से लीक हुए वायरल वीडियो (King Movie Set) में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर की शॉर्ट कुर्ती और ग्रीन कलर के प्लाजो में कैजुअल लुक में नजर आ रहीं हैं, वहीं शाहरुख खान ब्लैक शर्ट और ग्रे कलर की पैंट में दिख रहें हैं। किंग खान वीडियो में दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़कर सीढ़ियां चढ़ते नजर आ रहें हैं, वे प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का पूरा ध्यान रख रहें हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।

कब रिलीज होगी किंग मूवी

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म किंग 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (King Director) कर रहें हैं, जिसमें ऐसा स्टंट और एक्शन सीक्वेंस होगा, जो दर्शकों के होश उड़ा देगा। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म (King Star Cast) में अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर, राघव जुयाल, अभय वर्मा, सुहाना खान, रानी मुखर्जी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे, ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर दुनिया भर के (King Release Date) सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Tags:    

Similar News