Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा

Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म Gunmaster G9 से जुड़ी एक दिलचस्प अपडेट सामने आ रही है, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-02 15:28 IST

Gunmaster G9 Movie (Photo- Social Media)

Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म आवारापन 2 को लेकर सुर्खियों मे बनें हुए हैं। बता दें कि इमरान हाशमी की इस फिल्म की शूटिंग अभी की जा रही है और इसी बीच अब उनकी अगली फिल्म Gunmaster G9 से जुड़ी दिलचस्प अपडेट सामने आ गई है, जी हां! "गन मास्टर G9" पर ताजा अपडेट फिल्म के डायरेक्टर आदित्य दत्त ने दिया है, आइए जानते हैं उन्होंने इमरान हाशमी की इस फिल्म पर क्या कुछ कहा है।

गन मास्टर G9 पर आया अपडेट

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म गन मास्टर G9 का ऐलान पिछले साल ही कर दिया गया था, हालांकि फिल्म से जुड़ी बहुत अधिक डिटेल सामने नहीं आई थी, लेकिन अब जाकर इस फिल्म के बारे कुछ नई जानकारी मिल गई है, ये जानकारी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य दत्त ने खुद साझा किया है।

Full View

गन मास्टर G9 के डायरेक्टर आदित्य दत्त ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि वे बहुत ही जल्द फिल्म के आखिरी दो शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, पहले मुंबई में शूट शुरू किया जाएगा, इसके बाद जून महीने में उत्तराखंड में आखिरी शेड्यूल शुरू होगा। आदित्य दत्त ने बताया कि आवारापन 2 का भी कुछ शेड्यूल बचा हुआ है, ऐसे में इमरान हाशमी दोनों फिल्मों को अपना समय दे रहें हैं। मुंबई में गन मास्टर G9 का बहुत ही बड़ा एक्शन सीन शूट किया जाएगा, डायरेक्टर ने कहा कि मुंबई की बारिश शुरू होने से पहले वे इस एक्शन सीन को शूट करना चाहते हैं।

इमरान हाशमी की ये फिल्म कब होगी रिलीज

गन मास्टर G9 फिल्म में के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जिनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को दीपक मुकुट और हुनर मुकुट इसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया के गाने होने वाले हैं, वहीं करीब 20 साल बाद इमरान हाशमी और निर्देशक आदित्य दत्त ने हाथ मिलाया है।

इमरान हाशमी अपकमिंग फिल्में

इमरान हाशमी के फैंस उनकी फिल्म आवारापन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, जिसमें उनके साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसके साथ ही खबरें हैं कि इमरान हाशमी जन्नत 3 में भी काम करेंगे। उनकी झोली में 'गुडाचारी 2' नामक फिल्म भी है, जिसमें अदिवी शेष भी हैं।

Tags:    

Similar News