Raja Shivaji ने बना डाला रिकॉर्ड, बनीं अब तक की बिगेस्ट ओपनर फिल्म
Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया है, जी हां! इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, आइए जानते हैं।
Raja Shivaji Biggest Opener (Photo- Social Media)
Raja Shivaji Biggest Opener: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई से थिएटरों में रिलीज की गई, जैसा कि ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, ऐसे में इस फिल्म का क्रेज महाराष्ट्र में जबरदस्त देखने को मिल रहा है। रितेश देशमुख इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल अदा कर रहें हैं। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब पहले दिन के कलेक्शन के रियल आंकड़े भी सामने आ गए हैं, इसी के साथ ही राजा शिवाजी फिल्म में रिकॉर्ड भी बना डाला है, आइए विस्तार से जानते हैं
राजा शिवाजी की मिल रहा धांसू रिस्पॉन्स
राजा शिवाजी फिल्म (Raja Shivaji Film) में रितेश देशमुख के साथ ही जेनेलिया डिसूजा, महेश मांजरेकर, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, भाग्यश्री, विद्या बालन, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते अहम किरदार निभाते दिख रहें हैं। इस फिल्म में सबसे अधिक जिस चीज की चर्चा हो रही है, वह सलमान खान का कैमियो है, जी हां! सलमान खान के कुछ मिनट के कैमियो ने बवाल मचा दिया है, इसके साथ ही अतुल-अजय के म्यूजिक की खूब तारीफ की जा रही है।
राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड
राजा शिवाजी ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है, जी हां! राजा शिवाजी का पहले दिन का कलेक्शन 12.40 करोड़ रुपए रहा, इस तरह ये फिल्म मराठी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। जहां अब तक ये रिकॉर्ड "सैराट" फिल्म के पास था, वहीं अब राजा शिवाजी फिल्म ने अपने नाम ये रिकॉर्ड कर लिया है। राजा शिवाजी पहले नंबर है, इसके बाद सैराट का नाम शामिल है, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन 4.23 करोड़ रुपए था, तीसरे नंबर पर टाइमपास मूवी है, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपए था। राजा शिवाजी फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज दर्शकों के बीच बढ़ता नजर आ रहा है, उससे साफ है कि ये फिल्म आगे भी कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी।
राजा शिवाजी फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है, ये बतौर निर्देशक रितेश देशमुख की पहली फिल्म है, इतना ही नहीं, रितेश देशमुख का छोटा बेटा राहिल देशमुख भी इस फिल्म का हिस्सा है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का रोल अदा कर रहा है, राहिल देशमुख की ये डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म को जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है, वहीं दर्शकों की बढ़ती डिमांड के चलते राजा शिवाजी का मिड नाइट शो भी शुरू हो चुका है, यानी कि महाराष्ट्र में दर्शक इस फिल्म का आनंद लेट नाइट भी ले सकते हैं।