Pati Patni Aur Woh Do Trailer: गर्लफ्रेंड व पत्नी के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, देखें! कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर
Pati Patni Aur Woh Do Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
Pati Patni Aur Woh Do Trailer (Photo- Social Media)
Pati Patni Aur Woh Do Trailer: आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म "पति पत्नी और वो दो" के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, मेकर्स द्वारा अनाउंस किया गया था कि ट्रेलर 2 मई यानी कि आज लॉन्च किया जाएगा और अब जाकर ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो कॉमेडी से भरपूर है। जी हां! आयुष्मान खुराना की "पति पत्नी और वो दो" (Pati Patni Aur Woh Do) का ट्रेलर देख दर्शक लोट पोट हो गए हैं।
पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज
पति पत्नी और वो दो मूवी के अब तक दो गाने "दिल वाले चोर" और "रूप दी रानी" रिलीज किए जा चुके हैं, वहीं गाने के बाद मेकर्स ने आज धमाकेदार ट्रेलर (Pati Patni Aur Woh Do Trailer) भी जारी कर दिया है। ट्रेलर में आयुष्मा खुराना अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच बुरी तरफ फंसे नजर आ रहें हैं। ट्रेलर देख साफ है कि फिल्म में वामिका गब्बी आयुष्मान खुराना की बीवी का किरदार निभा रहीं हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। ट्रेलर में कुछ मजेदार डायलॉग भी सुनने को मिल रहें हैं। यहां देखें ट्रेलर -
पति पत्नी और वो दो रिलीज डेट
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म पति पत्नी और वो दो में रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान लीड रोल में, आयुष्मान खुराना के किरदार का नाम प्रजापति पांडे है, जो वन विभाग में काम करता है, बीवी होने के बावजूद भी उसका दो हसीनाओं से चक्कर चलता है, बीवी और गर्लफ्रेंड के चक्कर में फंसे प्रजापति पांडे की कहानी देखने मजेदार होगी। बताते चलें कि "पति पत्नी और वो दो" मूवी का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, वहीं इस मच अवेटेड फिल्म को भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। "पति पत्नी और वो दो" फिल्म 2019 में मुदस्सर अजीज की आई फिल्म "पति पत्नी और वो" का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी, वहीं अब देखना होगा कि "पति पत्नी और वो दो" दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएगी या नहीं। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।