Kangana Ranaut का बिजी शेड्यूल, शूटिंग के साथ संभाल रहीं पार्लियामेंट, जल्द दिखेंगी इस फिल्म में
Kangana Ranaut Film Queen 2: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म क्वीन 2 की शूटिंग शुरू कर चुकीं हैं।
Kangana Ranaut Film Queen 2 (Photo- Social Media)
Kangana Ranaut Film Queen 2: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जब से राजनीति की दुनिया में कदम रखा है, वे पंगे से भी दूर हो गई हैं, पहले अभिनेत्री बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भड़कने का एक भी मौका नहीं छोड़ती थीं, खासतौर पर करण जौहर (Karan Johar) के साथ उनका 36 का आंकड़ा था, लेकिन जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा, उन्होंने पंगे लेना भी बंद कर दिए, इतना ही नहीं, कई सालों से वे किसी फिल्म में भी नजर नहीं आईं हैं, लेकिन अब कंगना रनौत जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी, क्योंकि उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म क्वीन के सीक्वल (Queen 2) की शूटिंग कर दी है।
कंगना रनौत ने शुरू की क्वीन 2 की शूटिंग (Queen 2 Shooting)
बॉलीवुड दिवा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों बेहद व्यस्त चल रहीं हैं, राजनीति के साथ ही वे अपने फिल्मी करियर को भी संभालने में जुट गई हैं, जिस वजह से उनका शेड्यूल बेहद बिजी हो गया है। कंगना रनौत एक तरफ जहां पार्लियामेंट ड्यूटी निभा रहीं हैं, वहीं मुंबई में वे क्वीन 2 की शूटिंग भी कर रहीं हैं, जी हां! जिस वजह से कंगना रनौत का शेड्यूल बेहद हेक्टिक हो चला है, उन्हें पार्लियामेंट ड्यूटी (Parliamentary Duties) के लिए दिल्ली जाना पड़ता है और फिर वापस आकर मुंबई में वे अपनी फिल्म की शूटिंग करती हैं।
क्वीन 2 के निर्देशक कौन (Who is Queen 2 Director)
कंगना रनौत की फिल्म क्वीन 2 की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है, शूटिंग साउथ मुंबई में की जा रही है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहें हैं, विकास बहल ने ही क्वीन के पहले पार्ट को भी निर्देशित किया था। बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, ये फिल्म 2014 में आई थी, फिल्म में राजकुमार राव और लिसा हेडन भी मुख्य किरदारों में थे, वहीं अब देखना होगा कि क्वीन 2 में कंगना रनौत के साथ कौन से अन्य एक्टर्स नजर आएंगे, फिलहाल, कंगना रनौत के अलावा अभी तक अन्य कलाकारों (Queen 2 Star Cast) के नाम सामने नहीं आए हैं।
क्या होगी क्वीन 2 की कहानी (Queen 2 Story)
क्वीन 2 फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी पहले पार्ट से बिल्कुल अलग होगी, जी हां! इस बार कंगना का रानी का किरदार एक सिटी गर्ल का होगा, जो अपनी खोज में निकलेगी। फिल्म की शूटिंग तो शुरू की जा चुकी है, अब देखना होगा कि मेकर्स इसे रिलीज कब तक करेंगे, जहां तक उम्मीद है फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।